4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gold Silver Price Today: सोने में आज बड़ी गिरावट, चांदी में जबरदस्त मंदी, तनिष्क और मालाबार में जानिए 24, 22, 18, 14 कैरेट गोल्ड के रेट

Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में आज बड़ी गिरावट देखी जा रही है। वहीं, चांदी भी घरेलू वायदा बाजार में लाल निशान पर ट्रेड करती दिखी है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

May 04, 2026

Gold Silver Price Today

सोने-चांदी में गिरावट देखी जा रही है। (PC: AI)

Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में आज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को गिरावट देखी जा रही है। वायदा बाजार में भी सोना लाल निशान पर ट्रेड करता दिखा है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोमवार दोपहर सोने का भाव 0.81 फीसदी या 1219 रुपये की गिरावट के साथ 1,50,133 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी भी बड़ी गिरावट के साथ ट्रेड करती दिखी। चांदी का घरेलू वायदा भाव सोमवार दोपहर एमसीएक्स पर 1.56 फीसदी या 3905 रुपये की गिरावट के साथ 2,47,032 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

हाजिर बाजार में सोने के भाव

सोने के घरेलू हाजिर भाव की बात करें, तो इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, आज 24 कैरेट सोना 1,48,360 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 22 कैरेट सोना 1,44,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 20 कैरेट सोना 1,32,040 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 18 कैरेट सोना 1,20,170 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 14 कैरेट सोना 95,690 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

तनिष्क में सोने का भाव

तनिष्क सोमवार, 4 मई 2026 को 22 कैरेट सोना 1,38,750 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है। तनिष्क 18 कैरेट सोना 1,13,520 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है। वहीं, 24 कैरेट सोना 1,51,360 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है।

कल्याण ज्वैलर्स में सोने का रेट

कल्याण ज्वैलर्स में आज सोमवार, 4 मई को 22 कैरेट सोने का रेट 1,38,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

ब्रांड18 कैरेट (₹/10 ग्राम)22 कैरेट (₹/10 ग्राम)24 कैरेट (₹/10 ग्राम)
Tanishq1,13,5201,38,7501,51,360
Kalyan Jewellers1,38,350
Malabar Gold & Diamonds1,37,1501,49,620
Joyalukkas1,13,2001,38,3501,50,930

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में सोने का रेट

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में आज 22 कैरेट सोने का रेट 1,37,150 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 24 कैरेट सोने का रेट 1,49,620 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

जोयालुक्कास में सोने के भाव

जोयालुक्कास में आज सोमवार, 4 मई को 24 कैरेट सोना 1,50,930 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। 22 कैरेट सोने का रेट 1,38,350 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 18 कैरेट सोने का रेट 1,13,200 रुपये प्रति 10 ग्राम है।