4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Himanta Biswa Sarma Net Worth: 5 साल में दोगुनी हुई हिमंता बिस्वा सरमा की संपत्ति, फिर भी नहीं रखते कोई गाड़ी और जमीन

Himanta Biswa Sarma NetWorth: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के चुनावी हलफनामे से पता चला कि उनके पास सिर्फ 2.36 करोड़ की चल संपत्ति है, जबकि मीडिया कारोबारी पत्नी रिनिकी भूयन सरमा की संपत्ति 32.79 करोड़ रुपये है। दोनों की कुल दौलत पांच साल में दोगुनी हो गई।

2 min read
Google source verification

हिमंत बिस्वा सरमा (ANI)

Himanta Biswa Sarma property: चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में चुनावों के परिणाम जारी हो रहे है। इसी बीच असम में एक बार फिर BJP की सरकार बनती नजर आ रही है। शुरुआती रुझानों में असम की 126 सीटों में से BJP के पास 97 सीटों पर बढ़त है। इसी बीच असम की जालुकबारी विधानसभा सीट से BJP उम्मीदवार हिमंता बिस्वा सरमा बढ़त बनाते नजर आ रहे है। हिमंता बिस्वा सरमा असम की राजनीति में एक बड़ा चेहरा है पहले वो कांग्रेस खेमें में थे लेकिन 2016 में वे BJP में शामिल हो गए।

राजनीति में भले ही हिमंता बिस्वा सरमा का दबदबा हो लेकिन दौलत के मामले में वे अपनी ही पत्नी से काफी पीछे है। दरअसल उनकी और उनकी पत्नी रिनिकी भूयन सरमा की संपत्ति में दिन रात का अंतर है। आइए जानते है कि इन दोनों के पास कुल कितनी दौलत है।

5 सालों में दोगुनी हुई संपत्ति

विधानसभा चुनावों में नामांकन के दौरान पेश हलफनामें में एक दिलचस्प तस्वीर सामने आई। मुख्यमंत्री के पास जहां 2.36 करोड़ रुपये की नेटवर्थ है, वहीं उनकी पत्नी की कुल संपत्ति 32.79 करोड़ रुपये है।

मुख्यमंत्री की संपत्ति 2021 में 1.72 करोड़ रुपये से बढ़कर 2026 में 2.36 करोड़ रुपये हो गई। वहीं, उनकी पत्नी की संपत्ति भी इसी दौरान 16.19 करोड़ रुपये से बढ़कर 32.79 करोड़ रुपये हो गई है। दोनों की कुल संपत्ति 2021 में मात्र 17.27 करोड़ रुपये से दोगुनी बढ़कर 2026 में 35.16 करोड़ रुपये हो गई है।

सरकारी वेतन पर भारी पड़ रहा बिजनेस

हलफनामे के मुताबिक मुख्यमंत्री सरमा की आय का एकमात्र स्रोत सरकारी वेतन है। उनके पास 2.28 लाख रुपये नकद और चार बैंक डिपाजिट हैं जिनकी कुल रकम 68,01,943 रुपये है। इसके विपरीत उनकी पत्नी रिनिकी, जो प्राइड ईस्ट एंटरटेनमेंट की मैनेजिंग डायरेक्टर हैं, के पास 3.16 लाख रुपये नकद और चार बैंक डिपाजिट हैं जिनकी कुल राशि 74,85,248 रुपये है।

कैटेगरी Himanta Biswa Sarma (पति)Riniki Bhuyan Sarma (पत्नी)
नकद (Cash)₹2.28 लाख₹3.16 लाख
बैंक डिपॉजिट₹68.01 लाख₹74.85 लाख
निवेश (शेयर/म्यूचुअल फंड आदि)₹0₹5.10 करोड़
लाइफ इंश्योरेंस₹0₹1.77 करोड़
वाहन₹0₹21.60 लाख
सोना₹25.10 लाख (180 ग्राम)₹2.03 करोड़ (1459 ग्राम)
अचल संपत्ति (Property)₹0₹19.25 करोड़
कुल संपत्ति (Total Assets)₹2.36 करोड़₹32.79 करोड़
स्त्रोत:- Assembly Election Affidavit

मुख्यमंत्री के पास न जमीन, न गाड़ी, न बीमा

वित्तीय निवेश के मामले में दोनों के बीच साफ फर्क दिखता है। सरमा के पास बॉन्ड, डिबेंचर, शेयर या म्यूचुअल फंड में कोई निवेश नहीं है। जबकि रिनिकी ने इन कैटेगरी में 5.10 करोड़ रुपये का निवेश कर रखा है। मुख्यमंत्री के पास कोई लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी नहीं है, लेकिन उनकी पत्नी के पास 1,77,55,531 रुपये मूल्य की बीमा पॉलिसी है।

गाड़ी के मामले में भी मुख्यमंत्री के पास कोई निजी गाड़ी नहीं है, जबकि उनकी पत्नी के पास एक जीप है जो 2018 में 21.60 लाख रुपये में खरीदी गई थी।

प्रॉपर्टी के मामले में भी सरमा के पास न कृषि भूमि है और न ही गैर-कृषि जमीन। लेकिन रिनिकी के नाम पर तीन गैर-कृषि संपत्तियां हैं, जिनकी कुल बाजार कीमत 19.25 करोड़ रुपये है। इनमें से दो संपत्तियां उन्होंने खुद खरीदी हैं और एक उन्हें अपने पिता से विरासत में मिली है।

वहीं, सोने की बात करें तो सरमा के पास 180 ग्राम सोना है जिसकी बाजार कीमत 25.10 लाख रुपये है। रिनिकी के पास 1459.221 ग्राम सोना है जिसकी कुल कीमत 2.03 करोड़ रुपये बताई गई है।

देनदारी में भी पत्नी आगे

देनदारी यानी लायबिलिटी के मामले में भी दोनों के बीच बड़ा फर्क है। मुख्यमंत्री सरमा की कुल देनदारी 95.05 लाख रुपये है, जबकि रिनिकी की देनदारी 15.91 करोड़ रुपये है।