19 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gold Silver Price Today: सोने में आज भी गिरावट, चांदी 10,000 रुपये टूटी, जानिए आपके शहर में 24, 22 कैरेट गोल्ड के रेट

Gold Price Today: सोने की कीमतों में आज भी गिरावट देखी जा रही है। वहीं, चांदी का घरेलू हाजिर भाव आज 10,000 रुपये नीचे चला गया है। डॉलर में मजबूती और फेड के हॉकिश रुख के चलते सोना गिरा है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

Jun 19, 2026

Gold Silver Price Today

सोने में गिरावट देखी जा रही है। (PC: AI)

Gold Rate Today on 19th June 2026: सोने की कीमतों में आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बड़ी गिरावट देखी जा रही है। घरेलू हाजिर बाजार में भाव लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे हैं। गुड रिटर्न्स के अनुसार, शुक्रवार सुबह 11 बजे दिल्ली में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 3650 रुपये की गिरावट के साथ 1,46,010 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 3350 रुपये गिरकर 1,33,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का रेट इस समय 2740 रुपये टूटकर 1,09,540 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी में जबरदस्त गिरावट

सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट देखी गई है। गुड रिटर्न्स के अनुसार, दिल्ली में चांदी का घरेलू हाजिर भाव 10,000 रुपये गिरकर 2,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया है।

MCX पर सोने-चांदी के भाव

एमसीएक्स एक्सचेंज पर भी सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। शुक्रवार सुबह 11 बजकर 40 मिनट पर सोने का घरेलू वायदा भाव 1.89 फीसदी या 2815 रुपये की गिरावट के साथ 1,46,494 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी का घरेलू वायदा भाव इस समय 2.98 फीसदी या 7073 रुपये की गिरावट के साथ 2,30,499 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

बड़े शहरों में आज गोल्ड के रेट

शहर24 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)22 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)18 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)
चेन्नई₹1,48,040₹1,35,700₹1,13,500
मुंबई₹1,45,860₹1,33,700₹1,09,390
दिल्ली₹1,46,010₹1,33,850₹1,09,540
कोलकाता₹1,45,860₹1,33,700₹1,09,390
बेंगलुरु₹1,45,860₹1,33,700₹1,09,390
हैदराबाद₹1,45,860₹1,33,700₹1,09,390
केरल₹1,45,860₹1,33,700₹1,09,390
पुणे₹1,45,860₹1,33,700₹1,09,390
वडोदरा₹1,45,910₹1,33,750₹1,09,440
अहमदाबाद₹1,45,910₹1,33,750₹1,09,440
जयपुर₹1,46,010₹1,33,850₹1,09,540

क्यों आई सोने में गिरावट?

सोना लगातार तीसरे हफ्ते गिरावट के साथ बंद होने की तरफ बढ़ रहा है। मजबूत डॉलर और यूएस फेड के हॉकिश रुख के चलते सोने में गिरावट आ रही है। फेडरल रिजर्व ने इस साल ब्याज दर में बढ़ोतरी के संकेत दिये हैं। यह सोने के लिए अच्छी खबर नहीं है। उच्च ब्याज दरों की स्थिति में निवेशक सोने से निकलकर ट्रेजरी बॉन्ड्स में निवेश करने लगते हैं। यही कारण है कि सोना गिर रहा है।

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों की बात करें, तो कॉमेक्स पर सोना 2.14 फीसदी या 90.80 डॉलर की गिरावट के साथ 4,155.10 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट 1.47 फीसदी या 62.01 डॉलर गिरकर 4,147.96 डॉलर प्रति औंस पर बना हुआ है।

चांदी का वैश्विक भाव

कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव 3.67 फीसदी या 2.45 डॉलर गिरकर 64.35 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। वहीं, सिल्वर स्पॉट 2.42 फीसदी या 1.59 डॉलर की गिरावट के साथ 64.08 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है।