18 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gold Silver Price Today: अमेरिका से आया एक फैसला और गिर गए सोने के दाम, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए 24, 22, 18 कैरेट गोल्ड के रेट

Gold Price Today: यूएस फेड ने ऐसे संकेत दिये हैं कि इस साल ब्याज दर में इजाफा हो सकता है। इससे सोने की कीमतों पर दबाव बन रहा रहा है। घरेलू बाजार में कीमतें टूट गई हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

Jun 18, 2026

Gold Rate Today

सोने में गिरावट देखी जा रही है। (PC: AI)

Gold Rate Today on 18th June 2026: सोने की कीमतों में आज गुरुवार को गिरावट देखी जा रही है। घरेलू वायदा और हाजिर दोनों बाजारों में सोना गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखा है। इंडिया बुलियन एवं ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, गुरुवार सुबह 24 कैरट सोने का हाजिर भाव 816 रुपये की गिरावट के साथ 1,49,332 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 22 कैरेट सोने का रेट 748 रुपये की गिरावट के साथ 1,36,788 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का रेट आज 612 रुपये की गिरावट के साथ 1,11,999 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

24, 22, 18 कैरेट गोल्ड के रेट

चांदी की कीमतों में भी गिरावट

चांदी की घरेलू हाजिर कीमतों में भी गिरावट देखी जा रही है। IBJA के मॉर्निंग को जारी होने वाले आंकड़ों के अनुसार, आज चांदी की कीमत 3,988 रुपये की गिरावट के साथ 2,43,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी।

MCX पर सोने-चांदी के भाव

एमसीएक्स एक्सचेंज पर भी सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। गुरुवार दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर सोने का घरेलू वायदा भाव 1.44 फीसदी या 2219 रुपये की गिरावट के साथ 1,51,660 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करती दिखी। वहीं, चांदी का घरेलू वायदा भाव इस समय 2.56 फीसदी या 6757 रुपये की गिरावट के साथ 2,45,350 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

क्यों गिरे सोने के भाव?

अमेरिकी केंद्रीय बैक फेडरल रिजर्व का पॉलिसी को लेकर हॉकिश रुख सोने पर दबाव डाल रहा है। यूएस फेड ने बुधवार रात पॉलिसी रेट में कोई बदलाव नहीं किया। हालांकि, फेड ने ऐसे संकेत दिये हैं कि इस साल ब्याज दर बढ़ाई जा सकती है। फेड ने कहा कि वह महंगाई पर नजर बनाए हुए है। उच्च ब्याज दरों की स्थिति में निवेशक सोने से निकलकर ब्याज आय वाले एसेट्स जैसे- बॉन्ड में निवेश करने लगते हैं। यही कारण है कि आज सोने में गिरावट देखी जा रही है।

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों की बात करें, तो कॉमेक्स पर सोना 1.28 फीसदी या 56 डॉलर की गिरावट के साथ 4,325.40 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट 1.11 फीसदी या 47.20 डॉलर बढ़कर 4,304.13 डॉलर प्रति औंस पर बना हुआ है।

चांदी का वैश्विक भाव

कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव 2.67 फीसदी या 1.91 डॉलर गिरकर 69.39 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। वहीं, सिल्वर स्पॉट 1.32 फीसदी या 0.90 डॉलर की बढ़त के साथ 68.82 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है।