11 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gold Rate Today: सस्ता हो गया सोना-चांदी, तनिष्क और जोयालुक्कास में जानिए 24, 22, 14, 18 कैरेट गोल्ड के रेट्स

Gold Rate Today: मुनाफावसूली के चलते सोने-चांदी की कीमतों में आज अच्छी-खासी गिरावट देखी जा रही है। दोनों ही कीमती धातुओं के भाव अपने उच्च स्तर से काफी गिर गए हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

Mar 11, 2026

Gold Rate Today

सोने में गिरावट देखी जा रही है। (PC: AI)

Gold Rate Today: सोने की कीमतों में आज भारी गिरावट देखी जा रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर बुधवार शाम सोने का भाव 0.68 फीसदी या 1103 रुपये की गिरावट के साथ 1,62,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखी जा रही है। एमसीएक्स पर इस समय चांदी का घरेलू वायदा भाव 2.27 फीसदी या 6,300 रुपये की गिरावट के साथ 2,71,550 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

हाजिर बाजार में सोने के भाव

सोने के घरेलू हाजिर भाव की बात करें, तो इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, आज 24 कैरेट सोना 1,60,690 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 22 कैरेट सोना 1,56,840 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 20 कैरेट सोना 1,43,020 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 18 कैरेट सोना 1,30,160 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 14 कैरेट सोना 1,03,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में सोने का रेट

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में आज बुधवार को 22 कैरेट सोना 1,49,700 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। 18 कैरेट सोना 1,22,480 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। वहीं, 14 कैरेट सोना 95,260 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है।

तनिष्क में सोने का भाव

तनिष्क बुधवार, 11 मार्च 2025 को 22 कैरेट सोना 1,50,100 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है। तनिष्क 18 कैरेट सोना 1,22,810 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है। वहीं, 24 कैरेट सोना 1,63,750 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है।

ज्वैलरी ब्रांड24 कैरेट (₹/10 ग्राम)22 कैरेट (₹/10 ग्राम)18 कैरेट (₹/10 ग्राम)14 कैरेट (₹/10 ग्राम)
मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स1,49,7001,22,48095,260
तनिष्क1,63,7501,50,1001,22,810
कल्याण ज्वैलर्स1,49,700
जोयालुक्कास1,63,3101,49,7001,22,480

कल्याण ज्वैलर्स में सोने का रेट

कल्याण ज्वैलर्स में आज बुधवार, 11 मार्च को 22 कैरेट सोने का रेट 1,49,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

जोयालुक्कास में सोने का रेट

जोयालुक्कास में बुधवार, 11 मार्च 2025 को 24 कैरेट सोना 1,63,310 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। यहां 22 कैरेट सोना 1,49,700 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। वहीं, 18 कैरेट सोना 1,22,480 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है।

बड़ी खबरें

View All

कारोबार

ट्रेंडिंग