7 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में आई गिरावट, चांदी भी टूटी, देश के बड़े शहरों में जानिए 24, 22, 18 कैरेट गोल्ड के रेट

Gold Price Today: मिडिल ईस्ट में भू-राजनीतिक तनाव कम होने से सोना सेफ हैवन एसेट के रूप में कमजोर हुआ है। यही कारण है कि गोल्ड में गिरावट देखी जा रही है। वहीं, चांदी भी लाल निशान पर ट्रेड करती दिखी है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

Jul 07, 2026

Gold Price Today

Gold Price Today: सोने में गिरावट देखी जा रही है। (PC: AI)

Gold Rate Today 7th July 2026: सोने की कीमत में आज मंगलवार को गिरावट देखी जा रही है। घरेलू हाजिर बाजार में सोना लाल निशान पर ट्रेड करता दिखा है। गुड रिटर्न्स के अनुसार, मंगलवार सुबह दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1360 रुपये की गिरावट के साथ 1,45,410 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1250 रुपये की गिरावट के साथ 1,33,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का रेट इस समय 1030 रुपये की गिरावट के साथ 1,09,090 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

चांदी में मामूली गिरावट

चांदी की घरेलू हाजिर कीमतों में आज मंगलवार को मामूली गिरावट देखने को मिली। गुड रिटर्न्स के अनुसार, दिल्ली में चांदी का भाव शुरुआती कारोबार में 100 रुपये गिरकर 2,44,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर बना हुआ था।

बड़े शहरों में गोल्ड के रेट

शहर24 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)22 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)18 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)
चेन्नई₹1,46,180₹1,34,000₹1,12,000
मुंबई₹1,45,260₹1,33,150₹1,08,940
दिल्ली₹1,45,410₹1,33,300₹1,09,090
कोलकाता₹1,45,260₹1,33,150₹1,08,940
बेंगलुरु₹1,45,260₹1,33,150₹1,08,940
हैदराबाद₹1,45,260₹1,33,150₹1,08,940
केरल₹1,45,260₹1,33,150₹1,08,940
पुणे₹1,45,260₹1,33,150₹1,08,940
वडोदरा₹1,45,310₹1,33,200₹1,08,990
अहमदाबाद₹1,45,310₹1,33,200₹1,08,990
जयपुर₹1,45,410₹1,33,300₹1,09,090

MCX पर सोने-चांदी के भाव

सोने की घरेलू वायदा कीमत में भी मंगलवार को गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर 5 अगस्त की डिलीवरी वाला सोना 0.73 फीसदी या 1078 रुपये की गिरावट के साथ 1,45,839 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 4 सितंबर की डिलीवरी वाली चांदी का भाव इस समय 1.33 फीसदी या 3,144 रुपये की गिरावट के साथ 2,32,955 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

क्या है सोने में गिरावट की वजह?

मिडिल ईस्ट में भू-राजनीतिक तनाव कम हुआ है, इससे जहाजों की आवाजाही में तेजी आई है। क्रूड ऑयल की कीमतें भी 72 डॉलर के आस-पास बनी हुई हैं। इससे सोना सेफ हैवन एसेट के रूप में कमजोर हुआ है। यही कारण है कि कीमतों में गिरावट देखी जा रही है।

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों की बात करें, तो कॉमेक्स पर सोना 0.62 फीसदी या 25.70 डॉलर की गिरावट के साथ 4,141.80 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट 0.85 फीसदी या 35.36 डॉलर की गिरावट के साथ 4129.87 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव

कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव 1.46 फीसदी या 0.91 डॉलर गिरकर 61.42 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। वहीं, सिल्वर स्पॉट 1.69 फीसदी या 1.05 डॉलर की गिरावट के साथ 61 डॉलर प्रति औंस रह गया है।