24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gold Rate Today: सोने-चांदी में जारी है गिरावट, कल्याण ज्वैलर्स और तनिष्क में जानिए 22, 24, 18, 14 कैरेट गोल्ड के रेट

Gold Rate Today: एमसीएक्स एक्सचेंज पर मंगलवार को भी सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। हाजिर भाव भी टूट गए हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

Mar 24, 2026

Gold Rate Today

सोने-चांदी में गिरावट देखी जा रही है। (PC: AI)

Gold Rate Today: सोने की कीमतों में मंगलवार को गिरावट देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में एमसीएक्स पर सोने का भाव मंगलवार शाम गिरावट के साथ 1,39,101 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, चांदी का वायदा भाव इस समय एमसीएक्स पर 2,23,816 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। मिडिल ईस्ट युद्ध में राहत की उम्मीदों के चलते सोने में गिरावट देखने को मिली है।

हाजिर बाजार में सोने के भाव

सोने के घरेलू हाजिर भाव की बात करें, तो इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, आज 24 कैरेट सोना 1,39,510 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 22 कैरेट सोना 1,36,170 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 20 कैरेट सोना 1,24,170 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 18 कैरेट सोना 1,13,010 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 14 कैरेट सोना 89,990 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

तनिष्क में सोने का भाव

तनिष्क मंगलवार, 24 मार्च 2026 को 22 कैरेट सोना 1,31,400 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है। तनिष्क 18 कैरेट सोना 1,07,510 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है। वहीं, 24 कैरेट सोना 1,43,350 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है।

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में सोने का रेट

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में आज मंगलवार को 22 कैरेट सोना 1,31,000 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। 18 कैरेट सोना 1,07,180 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। वहीं, 14 कैरेट सोना 83,360 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है।

ज्वैलर24K (₹)22K (₹)18K (₹)14K (₹)
तनिष्क1,43,3501,31,4001,07,510
मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स1,31,0001,07,18083,360
कल्याण ज्वैलर्स1,31,000
जोयालुक्कास1,42,9101,31,0001,07,180

कल्याण ज्वैलर्स में सोने का रेट

कल्याण ज्वैलर्स में आज मंगलवार, 24 मार्च को 22 कैरेट सोने का रेट 1,31,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

जोयालुक्कास में सोने का रेट

जोयालुक्कास में मंगलवार, 24 मार्च 2026 को 24 कैरेट सोना 1,42,910 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। यहां 22 कैरेट सोना 1,31,000 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। वहीं, 18 कैरेट सोना 1,07,180 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है।