23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gold Silver Price Today: सोने की वायदा कीमतों में आई गिरावट, MCX पर चांदी भी टूटी, जानिए क्या रह गए हैं रेट

Gold Price Today: कच्चे तेल की कीमतों में लगातार तेजी के चलते यूएस फेड द्वारा ब्याज दरों को उच्च स्तर पर रखे जाने की आशंका बढ़ रही है। इससे सोने की कीमतों पर दबाव बन रहा है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

Jul 23, 2026

Gold Price Today

Gold Price Today: सोने में गिरावट देखी जा रही है। (PC: AI)

Gold Rate Today 23rd July 2026: सोने की वैश्विक कीमतों में आज गिरावट देखी जा रही है। इसके साथ ही सोने की घरेलू वायदा कीमतें भी लाल निशान पर ट्रेड करती दिखी हैं। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सुबह 10 बजकर 31 मिनट पर 5 अक्टूबर की डिलीवरी वाला सोना 0.69 फीसदी या 1008 रुपये की गिरावट के साथ 1,46,040 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 5 अगस्त की डिलीवरी वाला सोना इस समय 0.54 फीसदी या 791 रुपये की गिरावट के साथ 1,44,889 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी के वायदा भाव टूटे

सोने के साथ ही चांदी की घरेलू वायदा कीमतों में भी आज गुरुवार को गिरावट देखी जा रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सुबह 10 बजकर 55 मिनट पर 4 सितंबर 2026 की डिलीवरी वाली चांदी का घरेलू वायदा भाव 0.48 फीसदी या 1086 रुपये की गिरावट के साथ 2,25,912 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

क्यों गिरे सोने के भाव?

अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष फिर से बढ़ गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि होर्मुज स्ट्रेट में किसी भी जहाज पर अटैक होता है, तो ईरान के इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमले किये जाएंगे। मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ने से कच्चे तेल के दाम 96 डॉलर पर पहुंच गये हैं। इससे महंगाई को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। महंगाई पर काबू पाने के लिए यूएस फेड ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर सकता है। इसी डर के चलते सोने में गिरावट देखी जा रही है।

बड़े शहरों में सोने के हाजिर भाव

शहर24 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)22 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)18 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)
चेन्नई₹1,47,280₹1,35,000₹1,13,150
मुंबई₹1,47,280₹1,35,000₹1,10,460
दिल्ली₹1,47,420₹1,35,150₹1,10,610
कोलकाता₹1,47,280₹1,35,000₹1,10,460
बेंगलुरु₹1,47,280₹1,35,000₹1,10,460
हैदराबाद₹1,47,280₹1,35,000₹1,10,460
केरल₹1,47,280₹1,35,000₹1,10,460
पुणे₹1,47,280₹1,35,000₹1,10,460
वडोदरा₹1,47,320₹1,35,050₹1,10,510
अहमदाबाद₹1,47,320₹1,35,050₹1,10,510
सोर्स: गुड रिटर्न्स

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। कॉमेक्स पर सोने का भाव 0.65 फीसदी या 27.10 डॉलर की गिरावट के साथ 4,124.80 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 0.23 फीसदी या 9.46 डॉलर की गिरावट के साथ 4,120.79 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

चांदी का वैश्विक भाव

सोने के साथ ही चांदी की वैश्विक कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। कॉमेक्स पर चांदी का भाव 0.53 फीसदी या 0.32 डॉलर की गिरावट के साथ 59.98 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सिल्वर स्पॉट इस समय 0.21 फीसदी या 0.13 डॉलर की गिरावट के साथ 59.62 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।