
IndusInd Bank के शेयर में गिरावट आई है। (PC :AI)
Indusind Bank Share Price Today: भारतीय शेयर बाजार में गिरावट के बीच गुरुवार को इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) के शेयर कारोबार के दौरान 5 फीसदी फिसल गए। यह गिरावट तब आई, जब प्राइवेट बैंक ने चालू वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में अपने नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर 72 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है। साथ ही बैंक का प्रॉफिट 1,037 करोड़ रुपये हो दर्ज हुआ है। हालांकि, अच्छे तिमाही नतीजों के बाद प्रमुख ब्रोकरेज फर्मो ने बैंक के शेयर की टारगेट प्राइस बढ़ा दी है और आगे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।
आज सुबह 10 बजकर 14 मिनट पर यह शेयर 5.50 फीसदी या 58.85 रुपये की गिरावट के साथ 1,010.45 रुपये पर ट्रेड करता दिखा।
| पैरामीटर | आंकड़ा |
|---|---|
| 1 सप्ताह का रिटर्न | -0.17% |
| 1 महीने का रिटर्न | 11.75% |
| 1 साल का रिटर्न | 18.87% |
| 52 सप्ताह का उच्च स्तर | ₹1,077.85(22 जुलाई 2026) |
| 52 सप्ताह का निचला स्तर | ₹710.60(26 सितंबर 2025) |
| मार्केट कैप | ₹79,183.26 करोड़ |
सेबी रजिस्टर्ड निवेश सलाहकार डॉ रवि सिंह ने पत्रिका डॉट कॉम को बताया कि बैंक के तिमाही नतीजे निगेटिव नहीं है। मार्केट बैंक के नतीजों को देखने के बजाए शेयर की पोजीशन को देख रहा है। दरअसल, शेयर नतीजे आने से पहले ही काफी रिटर्न दे चुका है। इसके पिछले 1 महीने के रिटर्न को देखा जाए तो इसने 11.75 फीसदी का रिटर्न दिया है, जबकि बेंचमार्क इंडेक्स ने -0.57 फीसदी का रिटर्न दिया है।
बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) 4,685 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले साल समान अवधि में यह 4,640 करोड़ रुपये थी। वहीं, नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) बढ़कर 3.57 फीसदी हो गया, जो एक साल पहले 3.46 फीसदी था। टैक्स को छोड़कर प्रोविजन और आकस्मिक खर्च (contingencies) एक साल पहले के 1,760 करोड़ रुपये से घटकर 1,384 करोड़ रुपये हो गए। इससे नेट प्रॉफिट में बढ़ोतरी हुई। इसी वजह से बैंक के मुनाफे में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली।
नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने बैंक के शेयर पर 'बाय' रेटिंग बरकरार रखते हुए टार्गेट प्राइस बढ़ाकर 1,250 रुपये कर दिया है। यह शेयर के पिछले बंद भाव 1,069.30 रुपये के मुकाबले करीब 17 फीसदी की बढ़त को दिखाता है। ब्रोकरेज ने कहा कि इंडसइंड की क्रेडिट ग्रोथ में सुधार हुआ है, जबकि बेहतर NII और कम ऑपरेटिंग खर्च के कारण प्रॉफिट का अनुमान 37 फीसदी से ज्यादा रहा।
मोतीलाल ओसवाल ने भी शेयर का टार्गेट प्राइस बढ़ाकर 1,125 रुपये कर दिया है, जिसका मतलब है कि इसमें 5 फीसदी की बढ़ोतरी की संभावना है। हालांकि, उसने 'न्यूट्रल' रेटिंग बरकरार रखी है। ब्रोकरेज फर्म ने वित्त वर्ष 2027 और 2028 के लिए अपने कमाई के अनुमान 18-19 फीसदी तक बढ़ाए हैं। उसके अनुसार बैंक का प्रदर्शन बेहतर रहा है।
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मात्र है। यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट/म्यूचुअल फंड में निवेश जोखिम भरा होता है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श लें।)
Updated on:
23 Jul 2026 11:51 am
Published on:
23 Jul 2026 11:51 am
