16 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में आज आई गिरावट, दिल्ली, मुंबई और जयपुर जैसे बड़े शहरों में जानें 24, 22 कैरेट गोल्ड के रेट

Gold Price Today: सोने की कीमतों में आज गिरावट देखने को मिली है। हाजिर और वायदा दोनों बाजारों में कीमतें लाल निशान पर ट्रेड करती दिखी हैं। चांदी का वायदा भाव भी लाल निशान पर ट्रेड करता दिखा है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

Jun 16, 2026

Gold Rate Today

सोने में गिरावट देखने को मिली है। (PC: AI)

Gold Rate Today on 16th June 2026: सोने की कीमतों में आज मंगलवार को मामूली गिरावट देखी जा रही है। घरेलू हाजिर बाजार में यह लाल निशान पर दिखाई दिया है। गुडरिटर्न्स के अनुसार, सुबह 10 बजे दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 160 रुपये की गिरावट के साथ 1,51,520 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 150 रुपये की गिरावट के साथ 1,38,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का रेट आज 120 रुपये की गिरावट के साथ 1,13,680 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखा। उधर चांदी का हाजिर भाव बिना किसी बदलाव के 2,65,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर दिखाई दिया।

MCX पर सोने-चांदी के रेट

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर शुरुआती कारोबार में 10 बजकर 30 मिनट पर अगस्त की डिलीवरी वाले सोने का वायदा भाव 0.13 फीसदी या 204 रुपये की गिरावट के साथ 1,52,712 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 3 जुलाई की डिलीवरी वाली चांदी का भाव इस समय 0.66 फीसदी या 1655 रुपये की गिरावट के साथ 2,49,803 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

बड़े शहरों में सोने के भाव

शहर24 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)22 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)18 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)
चेन्नई₹1,53,380₹1,40,600₹1,17,900
मुंबई₹1,51,370₹1,38,750₹1,13,530
दिल्ली₹1,51,520₹1,38,900₹1,13,680
कोलकाता₹1,51,370₹1,38,750₹1,13,530
बेंगलुरु₹1,51,370₹1,38,750₹1,13,530
हैदराबाद₹1,51,370₹1,38,750₹1,13,530
केरल₹1,51,370₹1,38,750₹1,13,530
पुणे₹1,51,370₹1,38,750₹1,13,530
वडोदरा₹1,51,420₹1,38,800₹1,13,580
अहमदाबाद₹1,51,420₹1,38,800₹1,13,580
जयपुर₹1,51,520₹1,38,900₹1,13,680

30 साल के उच्च स्तर पर पहुंची जापान में ब्याज दर

अमेरिका और ईरान के बीच पीस डील की घोषणा के बाद सोमवार को कच्चे तेल में करीब 5 फीसदी की गिरावट देखने को मिली थी। लेकिन आज मंगलवार को क्रू़ड ऑयल में आधा फीसदी से कम की मामूली गिरावट देखी जा रही है। भले ही दोनों देशों के बीच पीस डील हो गई हो, लेकिन तेल सप्लाई सामान्य होने में अभी समय लग सकता है। उधर जापान के केंद्रीय बैंक ने मंगलवार को अपनी पॉलिसी रेट को बढ़ाकर 30 साल के उच्चतम स्तर 1 फीसदी पर ला दिया है। अब निवेशकों की निगाह यूएस फेडरल रिजर्व पर टिकी हुई है। टाटा म्यूचुअल फंड की जून 2026 आउटलुक रिपोर्ट में कहा गया है कि सोने में शॉर्ट टर्म में उतार-चढ़ाव देखा जा सकता है, लेकिन लॉन्ग टर्म में तेजी का ही अनुमान है।

वैश्विक स्तर पर सोने के रेट

वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतों में मिला-जुला ट्रेंड देखने को मिला है। कॉमेक्स पर सोने का भाव 0.19 फीसदी या 8.30 डॉलर की गिरावट के साथ 4343.30 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 0.34 फीसदी या 14.49 डॉलर की बढ़त के साथ 4,326.18 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव

चांदी की वैश्विक कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। कॉमेक्स पर चांदी का भाव 0.58 फीसदी या 0.41 डॉलर की गिरावट के साथ 69.78 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सिल्वर स्पॉट इस समय 0.23 फीसदी या 0.16 डॉलर की गिरावट के साथ 69.84 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।