22 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में आई तेजी, दिल्ली, मुंबई और जयपुर जैसे शहरों में जानिए 24, 22, 18 कैरेट गोल्ड के रेट

Gold Price Today: सोने की कीमतों में आज तेजी देखी जा रही है। हाजिर और वायदा दोनों कीमतें हरे निशान पर हैं। यूएस-ईरान के बीच अंतरिम पीस डील के बाद वार्ता आगे बढ़ने से सोने को सपोर्ट मिला है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

Jun 22, 2026

Gold Rate Today

Gold Rate में आज तेजी देखी जा रही है। (PC: AI)

Gold Rate Today on 22nd June 2026: सोने की कीमतों में आज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को तेजी देखी जा रही है। घरेलू हाजिर बाजार में भी भाव हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। गुड रिटर्न्स के अनुसार, सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर दिल्ली में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 430 रुपये की बढ़त के साथ 1,46,660 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 22 कैरेट गोल्ड 400 रुपये बढ़कर 1,34,450 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं, 18 कैरेट सोने का रेट 320 रुपये की बढ़त के साथ 1,10,030 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव बिना किसी बदलाव के साथ 2,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

MCX पर सोने-चांदी के भाव

एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। सोमवार सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर 5 अगस्त की डिलीवरी वाले सोने का घरेलू वायदा भाव 0.54 फीसदी या 797 रुपये की बढ़त के साथ 1,48,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 3 जुलाई की डिलीवरी वाली चांदी का घरेलू वायदा भाव इस समय 1.05 फीसदी या 2457 रुपये की बढ़त के साथ 2,35,642 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

मास्टरट्रस्ट के चीफ रिसर्च ऑफिसर डॉ रवि सिंह ने पत्रिका डॉट कॉम को बताया कि एमसीएक्स गोल्ड के लिए सपोर्ट लेवल 1,33,400 और 1,29,800 रुपये है। वहीं, प्रतिरोध स्तर 1,54,000 और 1,55,600 रुपये है।

बड़े शहरों में सोने-चांदी के रेट

शहर24 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)22 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)18 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)
चेन्नई₹1,48,370₹1,36,000₹1,13,700
मुंबई₹1,46,510₹1,34,300₹1,09,880
दिल्ली₹1,46,660₹1,34,450₹1,10,030
कोलकाता₹1,46,510₹1,34,300₹1,09,880
बेंगलुरु₹1,46,510₹1,34,300₹1,09,880
हैदराबाद₹1,46,510₹1,34,300₹1,09,880
केरल₹1,46,510₹1,34,300₹1,09,880
पुणे₹1,46,510₹1,34,300₹1,09,880
वडोदरा₹1,46,560₹1,34,350₹1,09,930
अहमदाबाद₹1,46,560₹1,34,350₹1,09,930
जयपुर₹1,46,660₹1,34,450₹1,10,030

क्यों आई सोने में तेजी?

यूएस और ईरान के बीच आज स्विट्जरलैंड में अंतरिम पीस डील के बाद पहले दौर की वार्ता पूरी हो गई है। दोनों देश फाइनल डील के लिए एक रोडमैप पर सहमत हुए हैं। दोनों देश 60 दिनों के अंदर फाइनल डील तक पहुंचना चाहते हैं। इस बातचीत के बाद मार्केट ने राहत की सांस ली है। इससे महंगाई को लेकर चिंताएं कम हुई हैं, जिससे यूएस फेड रेट हाइक की उम्मीदों को थोड़ा झटका लगेगा, जो सोने के लिए एक पॉजिटिव बात है। यही कारण है कि सोने में तेजी दिखी है।

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों की बात करें, तो कॉमेक्स पर सोना 1.11 फीसदी या 47.10 डॉलर की गिरावट के साथ 4198.80 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट 0.68 फीसदी या 28.44 डॉलर की बढ़त के साथ 4,184.15 डॉलर प्रति औंस पर बना हुआ है।

चांदी का वैश्विक भाव

कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव 1.04 फीसदी या 0.70 डॉलर गिरकर 66.11 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। वहीं, सिल्वर स्पॉट 1.08 फीसदी या 0.70 डॉलर की बढ़त के साथ 65.60 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है।