29 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gold Silver Price Today: ईरान-अमेरिका हमले रोकने पर सहमत हुए तो गिर गया सोना, जानिए आपके शहर में आज 24, 22, 18 कैरेट गोल्ड के रेट

Gold Rate Today on 29th June 2026: सोने की कीमतों में लगातार गिरावट आ रही है। मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने, क्रूड ऑयल सस्ता होने और रुपये में मजबूती के चलते सोने में गिरावट आ रही है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

Jun 29, 2026

Gold Silver Price Today

Gold Price में गिरावट आई है। (PC: AI)

Gold Price Today: सोने की कीमत में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को गिरावट देखी जा रही है। हाजिर और वायदा दोनों कीमतें लाल निशान पर ट्रेड करती दिखी हैं। गुड रिटर्न्स के अनुसार, दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 930 रुपये गिरकर 1,43,170 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 850 रुपये गिरकर 1,31,250 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का रेट 680 रुपये गिरकर 1,07,430 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है। वहीं, चांदी का हाजिर भाव 2,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर दिखाई दिया।

MCX पर सोने-चांदी के भाव

सोने की घरेलू वायदा कीमत में भी सोमवार को गिरावट देखने को मिली। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सुबह 10 बजे 5 अगस्त की डिलीवरी वालाा सोना 0.45 फीसदी या 651 रुपये की गिरावट के साथ 1,43,511 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 3 जुलाई की डिलीवरी वाली चांदी का भाव इस समय 0.50 फीसदी या 1104 रुपये की गिरावट के साथ 2,20,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

क्यों गिरे सोने के भाव?

वीकेंड के दौरान यूएस और ईरान के बीच बढ़ा तनाव अब थोड़ा कम हुआ है। दोनों देश हमले रोकने पर सहमत हुए हैं। दोनों देशों के प्रतिनिधि मंगलवार को दोहा में वार्ता के लिए मिलने पर भी सहमत हुए हैं। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि होर्मुज से जहाज पहले की तरह निकलते रहेंगे। यही कारण है कि सोने की कीमतों में आज गिरावट देखी जा रही है। बीते हफ्ते सोने में करीब 4 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई थी। केडिया एडवाइजरी के एमडी अजय केडिया के अनुसार, लॉन्ग टर्म के लिए सोने का आउटलुक अभी भी पॉजिटिव है। उधर कच्चा तेल इस समय 70 डॉलर प्रति बैरल के आसपास ट्रेड कर रहा है।

बड़े शहरों में सोने के रेट

शहर24 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)22 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)18 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)
चेन्नई₹1,45,090₹1,33,000₹1,11,250
मुंबई₹1,43,020₹1,31,100₹1,07,270
दिल्ली₹1,43,170₹1,31,250₹1,07,430
कोलकाता₹1,43,020₹1,31,100₹1,07,270
बेंगलुरु₹1,43,020₹1,31,100₹1,07,270
हैदराबाद₹1,43,020₹1,31,100₹1,07,270
केरल₹1,43,020₹1,31,100₹1,07,270
पुणे₹1,43,020₹1,31,100₹1,07,270
वडोदरा₹1,43,070₹1,31,150₹1,07,330
अहमदाबाद₹1,43,070₹1,31,150₹1,07,330

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों की बात करें, तो कॉमेक्स पर सोना 0.43 फीसदी या 17.70 डॉलर की गिरावट के साथ 4078.60 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट 0.76 फीसदी या 30.99 डॉलर की गिरावट के साथ 4,057.75 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव

कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव 1.31 फीसदी या 0.78 डॉलर गिरकर 58.89 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। वहीं, सिल्वर स्पॉट 1.48 फीसदी या 0.88 डॉलर की गिरावट के साथ 58.27 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है।