4 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gold Silver Price Today: छठ पूजा से पहले सोना-चांदी में तेजी, जानिए आज के Latest Price

वैश्विक बाजार में सोना और चांदी (Gold Silver Price) में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। छठ पूजा से पहले सोना और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की है। आज सोने की कीमत (Gold price today) में जबरदस्त तेजी आई है। 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold rate) में आज 0.88 फीसदी की तेजी के साथ 49,190.00 रुपए है। वहीं चांदी में भी जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है।
2 min read
Google source verification
Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today: वैश्विक बाजार में सोना और चांदी (Gold Silver Price) में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। छठ पूजा से पहले सोना और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की है। आज सोने की कीमत (Gold price today) में जबरदस्त तेजी आई है। 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold rate) में आज 0.88 फीसदी की तेजी के साथ 49,190.00 रुपए है। वहीं चांदी में भी जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। एक किलो चांदी (Silver Price) 0.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ 65,970.00 रुपए पर है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 49,010.00 रुपए में बिक रहा है और एक किलो चांदी 65,730.00 रुपए में मिल रही है।


10 ग्राम सोने (10 Grams gold) की कीमत की भाव
प्रमुख शहरों में गोल्ड की कीमतों पर नजर डालें तो दिल्ली में 22 कैरेट के (22 Carat Gold) सोने की कीमत 44,926 और 24 कैरेट सोने (24 Carat Gold) की कीमत 49,010 चल रही है। मुंबई में 22 कैरेट सोना 45,008 और 24 कैरेट सोना 49,100 पर चल रहा है। कोलकाता में 22 कैरेट सोना 44,944 रुपए है, वहीं 24 कैरेट सोना 49,030 रुपए है। चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 45,137 और 24 कैरेट 49,240 रुपए पर है। ये कीमतें प्रति 10 ग्राम सोने (10 Grams gold) पर हैं।























































शहर का नाम22 कैरेट सोने का भाव24 कैरेट सोने का भाव
दिल्ली44,92649,010
मुंबई45,00849,100
कोलकाता44,94449,030
चेन्नई45,13749,240
बेंगलुरू45,03649,130
हैदराबाद45,07349,170
जयपुर44,99949,090
लखनऊ45,01849,110
भोपाल45,05449,150

सोना उच्चतम स्तर से करीब 7,360 रुपए सस्ता
सोना अभी भी अपने अब तक के रिकॉर्ड स्तर से करीब 7,360 रुपए प्रति दस ग्राम रुपए सस्ता बिक रहा है। पिछले कई दिनों से सोने के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। सोना अगस्त 2020 में ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया था।

यह भी पढ़ें :— मृत्यु के बाद आधार, PAN, पासपोर्ट और वोटर आईडी का क्या करें, मुश्किल में फंसने से पहले जान लीजिए नियम

निवेश के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार
जानकारों के कहना है कि चांदी 26 डॉलर से 26.50 डॉलर प्रति औंस आ सकता है। इसका असर भारतीय बाजार में भी देखने को मिल सकता है। सोना एक बार फिर से 45,000 हजार प्रति दस ग्राम और चांदी 68 हजार प्रति किलो के आसपास आ सकती है। ऐसे में जो सोना-चांदी में निवेश करने की तैयारी कर रहे हैं, उनको थोड़ा इंतजार करना बेहतर होगा।

हॉलमार्क देखकर ही खरीदे सोना
सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदना चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

यह भी पढ़ें :— Masked Aadhaar Card : क्या है मास्क्ड आधार कार्ड, जानिए इसके फायदे, ऐसे करें डाउनलोड
60,000 रुपए तक पहुंचेगा सोना
जानकारों का मानना है कि साल के अंत तक सोने के दाम अपने पिछले रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच सकता है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस साल के अंत तक सोना 60,000 रुपए तक पहुंच सकता है।