सोना—चांदी में उतार चढ़ाव जारी
बुधवार को सोना (Gold Price) 0.55 प्रतिशत की बढ़त के साथ 49,510.00 रुपए पर था। एक किलो चांदी (Silver Price) 0.48 प्रतिशत की गिरावट के साथ 66,210.00 रुपए पर थी। इससे पहले मंगलवार को सोना (Gold Price) और चांदी (Silver Price) के भाव में तेजी देखी गई। सोना (Gold Price) 0.10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 49,240.00 रुपए पर थी। दूसरी तरीफ एक किलो चांदी (Silver Price) 0.85 प्रतिशत की बढ़त के साथ 66,530.00 रुपए पर थी। सोमवार को सोना (Gold price) 0.88 फीसदी की तेजी के साथ 49,190.00 रुपए था। वहीं एक किलो चांदी (Silver Price) 0.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ 65,970.00 रुपए पर थी।
10 ग्राम सोने (10 Grams gold) की कीमत की भाव
प्रमुख शहरों में गोल्ड की कीमतों पर नजर डालें तो दिल्ली में 22 कैरेट के (22 Carat Gold) सोने की कीमत 45,760 और 24 कैरेट सोने (24 Carat Gold) की कीमत 49,920 चल रही है। मुंबई में 22 कैरेट सोना 45,833 और 24 कैरेट सोना 50,000 पर चल रहा है। कोलकाता में 22 कैरेट सोना 45,769 रुपए है, वहीं 24 कैरेट सोना 49,930 रुपए है। चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 45,430 और 24 कैरेट 50,140 रुपए पर है। ये कीमतें प्रति 10 ग्राम सोने (10 Grams gold) पर हैं।
शहर का नाम | 22 कैरेट सोने का भाव | 24 कैरेट सोने का भाव |
दिल्ली | 45,760 | 49,920 |
मुंबई | 45,833 | 50,000 |
कोलकाता | 45,769 | 49,930 |
चेन्नई | 45,962 | 50,140 |
बेंगलुरू | 45,870 | 50,040 |
हैदराबाद | 45,907 | 50,080 |
जयपुर | 45,824 | 49,990 |
लखनऊ | 45,843 | 50,010 |
भोपाल | 45,879 | 50,050 |
सोना अभी भी अपने अब तक के रिकॉर्ड स्तर से करीब 6,960 रुपए प्रति दस ग्राम रुपए सस्ता बिक रहा है। पिछले कई दिनों से सोने के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। सोना अगस्त 2020 में ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया था।
सावधान! Aadhaar Card का गलत इस्तेमाल पड़ेगा महंगा, UIDAI लगा सकता है 1 करोड़ तक का जुर्माना
निवेश के लिए करना होगा थोड़ा इंतजारजानकारों के कहना है कि चांदी 26 डॉलर से 26.50 डॉलर प्रति औंस आ सकता है। इसका असर भारतीय बाजार में भी देखने को मिल सकता है। सोना एक बार फिर से 45,000 हजार प्रति दस ग्राम और चांदी 68 हजार प्रति किलो के आसपास आ सकती है। ऐसे में जो सोना-चांदी में निवेश करने की तैयारी कर रहे हैं, उनको थोड़ा इंतजार करना बेहतर होगा।
Aadhaar Card Update: आधार का ऑनलाइन वेरिफिकेशन हुआ आसान, घर बैठे ऐसे करें सत्यापन
हॉलमार्क देखकर ही खरीदे सोनासोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदना चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।
60,000 रुपए तक पहुंचेगा सोना
जानकारों का मानना है कि साल के अंत तक सोने के दाम अपने पिछले रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच सकता है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस साल के अंत तक सोना 60,000 रुपए तक पहुंच सकता है।