
Gold Silver Price Today
Gold Silver Price Today : सोना और चांदी की दरें लगातार बढ़-घट रही हैं। भारतीय सर्राफा बाजार में सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को (22 जून, 2022) सोने-चांदी (Gold Silver Price) के दाम जारी कर दिए गए हैं। आज सोना और चांदी की कीमतों में उछाल आया है। आज सोना 30 रुपए और चांदी 540 रुपए महंगी हुई है। आज 10 ग्राम सोना 0.60 प्रतिशत की बढ़ते के साथ 52,050.00 रुपए पर है। वहीं, दूसरी तरीफ एक किलो चांदी (Silver Price) 0.87 प्रतिशत की तेजी के साथ 62,830 रुपए में बिक रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 51,860.00 रुपए में बिक रहा है और एक किलो चांदी 62,600.00 रुपए में मिल रही है।
10 ग्राम सोने (10 Grams gold) की कीमत
प्रमुख शहरों में गोल्ड की कीमतों पर नजर डालें तो दिल्ली में 22 कैरेट के (22 Carat Gold) सोने की कीमत 47,612 और 24 कैरेट सोने (24 Carat Gold) की कीमत 51,940 चल रही है। मुंबई में 22 कैरेट सोना 47,694 और 24 कैरेट सोना 52,030 पर चल रहा है। कोलकाता में 22 कैरेट सोना 47,630 रुपए है, वहीं 24 कैरेट सोना 51,960 रुपए है। चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 47,823 और 24 कैरेट 52,070 रुपए पर है। ये कीमतें प्रति 10 ग्राम सोने (10 Grams gold) पर हैं।
जानिए आपके शहर की 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमत
| शहर का नाम | 22 कैरेट सोने का भाव | 24 कैरेट सोने का भाव | एक किलो चांदी का भाव |
| दिल्ली | 47,538 | 51,860 | 62,060 |
| मुंबई | 47,621 | 51,950 | 62,710 |
| कोलकाता | 47,557 | 51,880 | 62,630 |
| चेन्नई | 47,758 | 52,100 | 62,880 |
| बेंगलुरू | 47,658 | 51,990 | 62,760 |
| हैदराबाद | 47,694 | 52,030 | 62,800 |
| जयपुर | 47,612 | 51,940 | 62,700 |
| लखनऊ | 47,630 | 51,960 | 62,720 |
| भोपाल | 47,667 | 52,000 | 62,770 |
सोना उच्चतम स्तर से करीब 4,150 रुपए सस्ता
सोना अभी भी अपने अब तक के रिकॉर्ड स्तर से करीब 4,150 रुपए प्रति दस ग्राम रुपए सस्ता बिक रहा है। पिछले कई दिनों से सोने के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। सोना अगस्त 2020 में ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया था।
यह भी पढ़ें- जीवन बीमा खरीदते समय लोगों से अक्सर होती हैं ये गलतियां, ऐसे चुने सही पॉलिसी
हॉलमार्क देखकर ही खरीदे सोना
सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदना चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।
Published on:
22 Jun 2022 10:05 am
बड़ी खबरें
View Allकारोबार
ट्रेंडिंग
