12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gold Silver Price Today: US-EU के बीच बड़े ट्रेड वॉर की आशंका से आसमान पर सोना, चांदी सवा 3 लाख के ऊपर, देखिए आज के भाव

Gold Silver Price Today: यूरोपियन संसद जल्द ही अमेरिका के साथ बनी ट्रेड डील की सहमति को रद्द कर सकती है। इससे अमेरिका और यूरोप के बीच बड़ी ट्रेड वॉर छिड़ने की आशंका है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

Jan 21, 2026

Gold Silver Price Today

अमेरिका और यूरोप के बीच ट्रेड वॉर की आशंका है। (PC: AI)

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में तेजी लगातार जारी है। बुधवार को भी दोनों कीमती धातुओं में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। घरेलू वायदा बाजार में सोना भारी तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है। सोने ने आज नया रिकॉर्ड हाई बनाया है। शुरुआती कारोबार में एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने का भाव 3.53 फीसदी या 5,321 रुपये की बढ़त के साथ 1,55,886 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

क्यों जारी है सोने में तेजी?

अमेरिका और यूरोपीय यूनियन के बीच ट्रेड वॉर की आशंका, डॉलर की कमजोरी और मजबूत खुदरा मांग के चलते सोने में यह तेजी देखने को मिली है। यूएस और ईयू एक बड़े ट्रेड वॉर के करीब हैं, जिससे ग्लोबल इकोनॉमी पर भारी असर पड़ सकता है। साथ ही नाटो अलायंस भी टूटने का डर है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूरोपियन संसद जल्द ही यूएस के साथ ट्रेड डील पर जुलाई में बनी सहमति को रद्द कर सकती है। उधर ट्रंप का कहना है कि वे ग्रीनलैंड खरीदने की अपनी बात से पीछे नहीं हटेंगे।

चांदी में जबरदस्त तेजी

सोने के साथ ही चांदी की कीमत में भी जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। घरेलू वायदा बाजार में चांदी के भाव सवा तीन लाख का स्तर भी पार कर गए हैं। बुधवार सुबह एमसीएक्स पर चांदी का वायदा भाव 0.69 फीसदी या 2231 रुपये की बढ़त के साथ 3,25,903 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है। बुधवार सुबह कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक भाव 1.70 फीसदी या 81.20 डॉलर की बढ़त के साथ 4,847 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 1.67 फीसदी या 79.37 डॉलर की बढ़त के साथ 4,842.80 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी की वैश्विक कीमत

सोने से इतर चांदी की वैश्विक कीमतों में बुधवार सुबह गिरावट देखी जा रही है। शुरुआती कारोबार में कॉमेक्स पर चांदी का भाव 0.84 फीसदी या 0.80 डॉलर की गिरावट के साथ 93.84 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, सिल्वर स्पॉट इस समय 0.53 फीसदी या 0.50 डॉलर की गिरावट के साथ 94.08 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।