5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्‍या आपके आधार कार्ड का भी हो रहा फर्जी इस्‍तेमाल? घर बैठे ऐसे लगाएं पता

आज आधार कार्ड के बिना कोई भी काम नहीं किया जा सकता। हम कई जगह आधार का यूज लेते है। लेकिन कुछ लोग आपके आधार का फर्जी तरीके से इस्‍तेमाल कर सकते है। ऐसे में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको वह तरीका बताया जा रहा है, जिससे आप आसानी से अपने आधार पर हो रहे फर्जीवाड़े को पकड़ सकते हैं और इसे रोक सकते हैं।

2 min read
Google source verification
Aadhaar card

Aadhaar card

मौजूदा समय में आधार कार्ड बहुत ही आवश्यक दस्तावेजों में से एक बन गया है। आज सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने से लेकर कई बैंकिंग कार्यों में अब आधार को अनिवार्य कर दिया गया है। साथ ही आधार कार्ड के बिना पेंशन, पीएफ और निवेश वाले पैसे भी अटक सकते हैं। इसका एड्रेस प्रूफ के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा रहा है। कई बार हमें याद भी नहीं रहता है कि कितनी जगह पर आधार कार्ड का इस्तेमाल किया है, जो बड़े फ्रॉड की वजह बन सकती है। अगर आपके आधार का फर्जी तरीके से कोई इस्‍तेमाल कर रहा है तो आपके लिए परेशानी हो सकती है। अगर कोई आपके आधार को गलत इस्तेमाल कर रहा तो आप आसानी से पता लगा सकते है और इसे रोक भी सकते है। आइए जानते हैं इसका पूरा प्रॉसेस...

तेज से बढ़ रहे है आधार के ठगी के मामले
आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों आधार कार्ड से ठगी के मामलों काफी वृद्धि हुई है। इसको रोकने के लिए आधार कार्ड को जारी करने वाली संस्थान भारतीय विशिष्‍ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) नागरिकों के लिए सेवा उपलब्ध करवा रहा है। UIDAI की वेबसाइट पर जाकर आधार कार्ड की हिस्ट्री चेक करने का ऑप्शन दिया जाता है। इसकी मदद से आप बड़े फ्रॉड से बच सकते है। यूजर्स को समय-समय पर चेक करते रहना चाहिए कि आपका आधार कार्ड कहां-कहां इस्तेमाल हुआ है। जिससे आधार से फ्रॉड को रोकने में मदद मिल सकती है।

यह भी पढ़ें - Aadhaar Card Update : आधार में है गड़बड़ी तो ना लें टेंशन, घर बैठे ऐसे करें ठीक


ऐसे चेक करें आधार कार्ड की हिस्‍ट्री
— सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट resident.uidai.gov.in पर विजिट करें।
— होमपेज पर टॉप राइट कॉर्नर पर माय आधार ऑप्शन पर क्लिक करें।
— इसके बाद आधार Authentication History ऑप्शन पर क्लिक करें।
— अब आपसे आधार कार्ड नंबर मांगा जाएगा साथ ही कैप्चा कोड फिल करना होगा।
— इसके बाद आपको OTP वेरिफिकेशन ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
— OTP दर्ज करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
— आपके सामने नया टैब ओपेन होगा। यहां आप कब से कब की हिस्‍ट्री देखना चाहतें है उस डेट को दर्ज कर चेक कर सकते हैं।
— आप इस हिस्‍ट्री को डाउनलोड़ या सेव करके भी रख सकते हैं।

यह भी पढ़ें - सावधान! Aadhaar Card का गलत इस्तेमाल पड़ेगा महंगा, UIDAI लगा सकता है 1 करोड़ तक का जुर्माना


फर्जी इस्‍तेमाल होने पर यहां करें शिकायत
अगर आपके आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल हुआ है या हो रहा है। ऐसे में आपको तुरंत शिकायत करनी चाहिए। वरना आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। आधार कार्ड ग्राहक सेवा नंबर 1800 300 1947 या 1947 है| आप इस नंबर पर शिकायत या सलह देने के लिए संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा आप आनलाइन के जरिए भी अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते है। आप यूआईडीएआई की वेबसाइट पर और शिकायत निवारण फॉर्म भर सकते हैं। आप help@uidai.gov.in पर भी ई-मेल कर सकते हैं।