scriptजनधन खाते को आधार कार्ड से कराएं लिंक, मिलेगा 1.3 लाख का फायदा | how to link jan dhan bank account with aadhaar card | Patrika News

जनधन खाते को आधार कार्ड से कराएं लिंक, मिलेगा 1.3 लाख का फायदा

locationनई दिल्लीPublished: May 20, 2022 12:52:42 pm

Submitted by:

Shaitan Prajapat

सरकारी हो या प्राइवेट सभी के लिए आधार कार्ड अनिवार्य हो गया है। सरकार ने आधार कार्ड से सभी चीजों को जोड़ दिया है। सरकार की तरफ से जनधन बैंक खाताधारकों को कई सुविधाएं दी जा रही है। जनधन खाता जीरो बैलेंस बचत खाता होता है। इसके अलावा इसमें ओवरड्राफ्ट और रूपे कार्ड समेत कई खास सुविधाएं मिलती हैं।

 jan dhan bank account with aadhaar card

jan dhan bank account with aadhaar card

भारत में रहने वाले लोगों के लिए आधार कार्ड बहुत जरूरी हो गया है। आज आधार के बिना कोई भी काम नहीं हो सकता है। सरकारी हो या प्राइवेट सभी के लिए आधार कार्ड अनिवार्य हो गया है। सरकार ने आधार कार्ड से सभी चीजों को जोड़ दिया है। सरकार इसके जरिए गरीब और जरूरत मंद लोगों की मदद कर रही है। जन धन योजना के तहत खोले गए बैंक खातों की संख्‍या जनवरी 2022 तक 44.23 करोड़ पर पहुंच गई है। इन खातों में जमा राशि भी जनवरी में 1.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में अपने स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में जनधन योजना शुरू करने की घोषणा की थी।

जनधन खाता को आधार कार्ड से लिंक करवाना जरूरी
सरकार की तरफ से जनधन बैंक खाताधारकों को कई सुविधाएं दी जा रही है। जनधन खाता जीरो बैलेंस बचत खाता होता है। इसके अलावा इसमें ओवरड्राफ्ट और रूपे कार्ड समेत कई खास सुविधाएं मिलती हैं। इनमें खाताधरकों को बीमा कवर भी मिलता है। जनधन खाता में खाताधारक के अपने आधार कार्ड से लिंक करवाना बहुत जरूरी है। ऐसा नहीं करवाने पर कई सुविधाओं को रोक दिया जाता है।

यह भी पढ़ें

Aadhaar Card : शादी के बाद आधार में ऐसे बदले सरनेम, इन दस्तावेज की पड़ेगी जरूरत




मिलेगा 1.3 लाख का फायदा
जनधन खाताधारक को रूपे डेबिट कार्ड दिया जाता है। जिसमें 1 लाख रु का दुर्घटना बीमा कवर होता है। इसके अलवा जनधन बैंक खाताधारक को 30 हजार रुपए का एक्सीडेंटल डेथ इंश्योरेंस कवर भी दिया जाता है। अगर आपका जनधन खाता आधार से लिंक नहीं है तो आपको इन योजनाओं का लाभ नहीं मिल सकता। इन सभी सुविधाओं का फायदा उठाने के लिए जनधन खाते को आधार को तुरंत लिंक करवाए।

यह भी पढ़ें

आधार कार्ड के जरिए करें ई-पैन कार्ड के लिए आवेदन, जानें इसका आसान प्रोसेस




ऐसे कराएं आधार कार्ड और जनधन खाते को लिंक
— सबसे पहले उस बैंक में जाएं जहां आपको खाता लिंक कराना है।
— बैंक जाते समय आधार कार्ड की फोटो कॉपी भी जरूर लेकर जाएं।
— दोनों को लिंक करने के लिए एक फॉर्म फिल करना होगा।
— बैंक आपके आधार कार्ड और जनधन खाते को लिंक कर देगा।
SMS के जरिए भी कर सकते है लिंक
इसके अलावा मोबाइल SMS के जरिए भी लिंक कर सकते हैं। इसके लिए आपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से SMS भेजें। मैसेज बॉक्स में जाकर UIDआधार नंबरअकाउंट नंबर लिखकर 567676 नंबर पर सेंड कर दें। इसके बाद आपका आधार और जनधन खाता लिंक हो जाएगा। इसके आलावा आप बैंक ATM से भी दोनों को लिंक कर सकते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो