रिपोर्ट में दी गई कीमतों से पता चलता है कि भले ही सर्दी के मौसम में टमाटर की कीमतों में बड़ी कमी आई हो, लेकिन फरवरी 2023 के मुकाबले फरवरी 2025 में कीमतें डबल हो गई हैं। फरवरी 2023 में टमाटर की औसत कीमत 10 रुपए प्रति किलोग्राम थी, जो फरवरी 2024 में भी 10-12 रुपए के बीच रही, लेकिन इस बार फरवरी में यह 30 से 40 रुपए किलो है। आलू, प्याज की कीमतों में भी तेजी देखी जा रही है। मोटे अनाज की कीमतों में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। खास तौर पर चावल और गेहूं की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं।