जनवरी 2025 में खाद्य वस्तुओं की मुद्रास्फीति घटकर 5.88% रह गई, जबकि दिसंबर में यह 8.47% थी। सब्जियों की थोक महंगाई दर उल्लेखनीय रूप से गिरकर 8.35% हो गई, जो दिसंबर 2024 में 28.65% थी। इसका मुख्य कारण आलू और अन्य हरी सब्जियों की कीमतों (Inflation Rate) में आई नरमी रही। वहीं, ईंधन और बिजली श्रेणी में भी राहत (Inflation Rate) देखने को मिली। इस क्षेत्र में मुद्रास्फीति जनवरी में घटकर -2.78% रह गई, जबकि दिसंबर में यह -3.79% थी। इससे ऊर्जा लागत में नरमी आने की संभावना है, जो उद्योगों और आम लोगों के लिए राहत भरी खबर हो सकती है।