22 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

24 घंटे में ट्रंप ने लिया U-टर्न, असर ऐसा कि डूब गए 240 मिलियन डॉलर, जानें कहां आया भयंकर भूचाल?

Donald Trump: बिटकॉइन की कीमत में 76000 डॉलर से सीधे 68000 डॉलर पर आ गई। यह गिरावट ट्रंप के बयान के बाद हु्ई है।

2 min read
Google source verification
Bitcoin market crash Donald Trump, Iran war trump U-turn hormuz ultimatum bitcoin crash 240 million liquidation

ट्रंप के बयान ने क्रिप्टो मार्केट में मचाया भूचाल। फोटो: एआइ

पश्चिम एशिया में जंग के 23वें दिन दुनिया के बाजारों को एक और बड़ा झटका लगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक बयान ने पूरे क्रिप्टो मार्केट में भूचाल ला दिया। बिटकॉइन की कीमत 68,000 डॉलर से नीचे लुढ़क गई और महज 60 मिनट में 240 मिलियन डॉलर की लेवर्ड पोजीशन लिक्विडेट हो गई।

48 घंटे का अल्टीमेटम

ट्रंप ने ऐलान किया कि अगर ईरान ने 48 घंटे के भीतर होर्मुज की खाड़ी नहीं खोली तो अमेरिका उसके पावर प्लांट तबाह कर देगा। यह कोई साधारण धमकी नहीं थी। होर्मुज की खाड़ी दुनिया की सबसे अहम समुद्री गलियारा है जिससे दुनिया का बड़ा हिस्सा तेल की सप्लाई पर निर्भर है। एशिया अपनी 60 फीसदी क्रूड जरूरत इसी रास्ते से पूरी करता है।

इस एक बयान ने पश्चिम एशिया में पहले से चल रहे युद्ध को और भीषण होने की आशंका को हवा दे दी। दुनियाभर के निवेशकों के हाथपांव फूल गए और हर बाजार में बिकवाली शुरू हो गई। इसके साथ ही यह डर भी फैल गया कि अगर जंग और बढ़ी तो क्रूड 200 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकता है।

ट्रंप का 24 घंटे में U-टर्न

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि ट्रंप ने यह अल्टीमेटम महज 24 घंटे पहले दिए गए अपने बयान के उलट दिया। इससे पहले उन्होंने कहा था कि वह ईरान में लड़ाई खत्म करने पर विचार कर रहे हैं। उस बयान से बाजार में राहत आई थी, S&P 500 में 900 बिलियन डॉलर वापस आए थे और भारतीय बाजार में भी गैप-अप ओपनिंग की उम्मीद बंधी थी। लेकिन 24 घंटे भी नहीं बीते और ट्रंप ने पलटी मार दी।

यही U-टर्न अब बाजार के लिए सबसे बड़ा रिस्क फैक्टर बन गया है। निवेशक समझ नहीं पा रहे कि ट्रंप के किस बयान पर पोजीशन बनाएं और किस पर काटें। जब नीति हर 24 घंटे में बदले तो बाजार के लिए स्थिर रणनीति बनाना लगभग नामुमकिन हो जाता है।

60 मिनट और 240 मिलियन डॉलर स्वाहा

ट्रंप के बयान के बाद जो हुआ वह बाजार की बेबसी की सबसे साफ तस्वीर है। महज 60 मिनट के भीतर 240 मिलियन डॉलर की लेवर्ड क्रिप्टो पोजीशन लिक्विडेट हो गई। लेवर्ड पोजीशन यानी वह दांव जो निवेशकों ने उधार लेकर लगाया था। जैसे ही बाजार उलटा चला, सब कुछ एक झटके में साफ हो गया। बिटकॉइन जो इसी हफ्ते 18 मार्च को 76,000 डॉलर के ऊपर थी और छह हफ्ते के हाई पर पहुंची थी, वह 68,000 डॉलर से नीचे आ गई। यानी महज कुछ दिनों में 8,000 डॉलर से ज्यादा की गिरावट। पूरे क्रिप्टो मार्केट में भूचाल आ गया।