
LPG Cylinder Price Hike
LPG Cylinder Price Hike: देश में लगातार बढ़ रही महंगाई के बीच आज आम आदमी को एक और झटका लगा है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर (Domestic LPG Cylinder) की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। यह बढ़ोतरी 14.2 किलो के घरेलू रसोई गैस सिलेंडर पर की गई है। इनकी कीमत में 50 रुपए प्रति सिलेंडर का इजाफा किया गया है। प्रदेश की राजधानी दिल्ली में अब घरेलू LPG सिलेंडर के लिए अब 1053 रुपए चुकाने होंगे। इसके अलावा 5 किलो वाले छोटे घरेलू सिलेंडर के दाम भी बढ़ोतरी गई है। इस बढ़ोतरी के बाद जयपुर में 14.2 किलोग्राम घरेलू एलपीजी सिलेंडर 1057 रुपए का हो गया है। वहीं लखनऊ में 14.2 किलोग्राम का घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर 1091 रुपए का हो गया है। मुंबई में इसकी कीमत 1053 रुपए हो गई है।
जानें आपके शहर में घरेलू सिलेंडर का रेट
| शहर का नाम | एक घरेलू गैस सिलेंडर की रेट |
दिल्ली | 1053 |
| मुंबई | 1053 |
| कोलकाता | 1079 |
| चेन्नई | 1069 |
| जयपुर | 1057 |
| लखनऊ | 1091 |
| अहमदाबाद | 1060 |
| पटना | 1143 |
| इंदौर | 1081 |
| पुणे | 1056 |
| गोरखपुर | 1062 |
| भोपाल | 1059 |
| आगरा | 1066 |
घरेलू सिलेंडर के 50 रुपए बढ़े दाम
घरेलू एलपीजी सिलेंडर (LPG Price) के दाम में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। 14.2 kg वाले सिलेंडर के साथ 5 किलो वाले छोटे घरेलू सिलेंडर की कीमत में भी बढ़ोतरी हुई है। इसके दाम में 18 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई है। दूसरी तरफ 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम घटाये गये हैं। इसकी कीमत में 8.50 रुपये प्रति सिलेंडर कम की गई है।
यह भी पढ़ें- PM Kisan: अब केवल इन किसानों को ही मिलेगी 12वीं किस्त, लाभार्थी तुरंत करें ये काम
पिछले कमर्शियल सिलेंडर के घटे थे दाम
आपको बता दें कि बीते दिन कमर्शियल सिलेंडर के दामों में 198 रुपये कम किये गए थे जो कि बड़ी राहत थी। उस फैसले के बाद राजधानी दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर के दाम 2021 रुपये हो गये थे। लेकिन अब 8.50 रुपये और घटने से कीमत 2012 रुपये के करीब आ जाएगी।
यह भी पढ़ें- क्या होता है प्री-अप्रूव्ड लोन, लेने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, भारी पड़ सकता है ऑफर
Published on:
06 Jul 2022 09:27 am
बड़ी खबरें
View Allकारोबार
ट्रेंडिंग
