25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

माइक्रोसॉफ्ट में बड़े पैमाने पर छंटनी, आज 11000 कर्मचारियों को बर्खास्त करेगी कंपनी

दुनिया की नंबर वन सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट आज हजारों कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार, माइक्रोसॉफ्ट अपने कार्यबल के पांच प्रतिशत या 11000 कर्मचारियों को बर्खास्त कर देगी।

1 minute read
Google source verification
Microsoft

Microsoft

दुनियाभर में छाई मंदी के बादल के बाद बड़ी-बड़ी टेक कंपनियां अपने दफ्तरों में छंटनी का दौर जारी है। इसी कड़ी में दुनिया की नंबर वन सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट भी हजारों कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है। आज माइक्रोसॉफ्ट के करीब 11,000 कर्मचारियों की छंटनी हो जाएगी। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक माइक्रोसॉफ्ट अपने कार्यबल के पांच प्रतिशत या 11000 कर्मचारियों को बर्खास्त करने जा रही है।


रॉयटर्स के मुताबिक माइक्रोसॉफ्ट में हजारों रोल कम किए जा रहे हैं। इस छंटनी की प्रक्रिया के तहत माइक्रोसॉफ्ट अपनी कुल कार्यक्षमता का 5 फीसदी कम करने जा रही है। कंपनी में कुल 11,000 कर्मचारी कम हो जाएंगे। जो कि मुख्य तौर पर ह्यूमन रिसोर्स (एचआर) और इंजीनियरिंग डिवीजन के अंतर्गत होंगे।


रॉयटर्स के मुताबिक पर्सनल कंप्यूटर बाजार में बीते कई तिमाहियों की गिरावट के बाद विंडोज और उपकरणों की बिक्री को नुकसान पहुंचा है। इस वजह से माइक्रोसॉफ्ट अपनी क्लाउड इकाई एज्योर में विकास दर बनाए रखने के लिए दबाव में है। कंपनी ने पिछले साल जुलाई में भी कुछ कर्मचारियों बाहर का रास्ता दिखाया था। बीते साल अक्तूबर में समाचार साइट एक्सियोस ने बताया था कि माइक्रोसॉफ्ट ने कई डिवीजनों में लगभग 1,000 कर्मचारियों की छंटनी करेगी।


माइक्रोसॉफ्ट के इस फैसले के बाद माना जा रहा है कि तकनीकी क्षेत्र में नौकरियों की कमी जारी रहेगी। कंपनी एक चुनौतीपूर्ण अर्थव्यवस्था का सामना करने वाली नवीनतम बड़ी टेक कंपनी है। माइक्रोसॉफ्ट कर्मचारी जिनके पास अप्रयुक्त अवकाश शेष है, उन्हें दो महीने के बाद एकमुश्त भुगतान करने जा रही है।