30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Petrol-Diesel Price Today: आज लगातार दूसरे दिन डीजल की कीमत में कटौती, पेट्रोल के दाम में परिवर्तन नहीं

Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोलियम कंपनियों ने आज लगातार दूसरे दिन डीजल की कीमत में कटौती की है जबकि पेट्रोल के दाम यथावत रखे गए हैं।
2 min read
Google source verification
Petrol prices: पेट्रोल के दाम 28वें दिन स्थिर

Petrol prices: पेट्रोल के दाम 28वें दिन स्थिर

Petrol-Diesel Price today on 19 August 2021: नई दिल्ली। तेल कंपनियों ने पेट्रोल, डीजल के आज के भाव (Petrol-Diesel Price Today) जारी कर दिए हैं। आज डीजल की कीमतों में लगातार दूसरे दिन कटौती की गई है जबकि पेट्रोल के कीमतों में किसी तरह का कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।

देश के विभिन्न महानगरों में यह हैं पेट्रोल के भाव
पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा जारी कीमतों के अनुसार राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 101.84 रुपए प्रति लीटर है। इसके अतिरिक्त पेट्रोल के भाव मुंबई में 107.83 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में 102.08 रुपए प्रति लीटर, चेन्नई में 99.47 रुपए प्रति लीटर, नोएडा में 99.02 रुपए प्रति लीटर, बेंगलुरू में 105.25 रुपए लीटर, हैदराबाद में 105.83 रुपए प्रति लीटर, पटना में 104.25 रुपए प्रति लीटर, जयपुर में 108.71 रुपए प्रति लीटर, चंडीगढ़ में 97.93 रुपए प्रति लीटर तथा गुरुग्राम में 99.46 रुपए प्रति लीटर है।

दिल्ली सहित अन्य महानगरों में डीजल की कीमत इस प्रकार है
इसी प्रकार राजधानी दिल्ली में डीजल की कीमतों में 20 पैसे की कटौती के बाद यह 89.47 रुपए प्रति लीटर की दर पर बिक रहा है। डीजल की कीमत मुंबई में 97.04 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में 92.57 रुपए प्रति लीटर, चेन्नई में 94.02 रुपए प्रति लीटर, नोएडा में 89.97 रुपए प्रति लीटर, बेंगलुरू में 94.86 रुपए प्रति लीटर, हैदराबाद में 97.53 रुपए प्रति लीटर, पटना में 95.16 रुपए प्रति लीटर, जयपुर में 98.60 रुपए प्रति लीटर, चंडीगढ़ में 89.12 रुपए प्रति लीटर तथा गुरुग्राम में 90.08 रुपए प्रति लीटर है।

यह भी पढ़ें : Bank Holidays: आज ही निबटा लें बैंक के जरूरी काम, लगातार 4 दिन रहेंगे बंद

ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम
आप घर बैठे SMS के जरिए ही अपने नजदीकी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल की कीमत का पता लगा सकते है। इंडियन ऑयल के कस्‍टमर अपने मोबाइल से RSP के साथ शहर का कोड डालकर 9224992249 पर मैसेज भेजना होगा। इसी प्रकार BPCL के ग्राहक अपने मोबाइल से RSP टाइप कर 9223112222 पर SMS भेज सकते हैं। HPCL के ग्राहक HPPrice लिखकर 9222201122 लिखकर SMS भेज सकते हैं।

यह भी पढ़ें : Gold Silver Price Today: सोना हुआ महंगा और चांदी हुई सस्ती, जानिए 10 ग्राम गोल्ड का रेट