10 ग्राम सोने की कीमत की भाव
प्रमुख शहरों में गोल्ड की कीमतों पर नजर डालें तो दिल्ली में 22 कैरेट के सोने की कीमत 44,284 और 24 कैरेट सोने की कीमत 48,310 चल रही है। मुंबई में 22 कैरेट सोना 44,358 और 24 कैरेट सोना 48,390 पर चल रहा है। कोलकाता में 22 कैरेट सोना 44,303 रुपए है, वहीं 24 कैरेट सोना 48,330 रुपए है। चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 44,486 और 24 कैरेट 48,530 रुपए पर है। ये कीमतें प्रति 10 ग्राम सोने पर हैं।