1 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

LPG तो हुई महंगी क्या Petrol Diesel के भी बढ़ गए दाम? चेक करें अपने शहर में रेट

Petrol Diesel Price Update: सरकारी तेल कंपनियों ने 1 जून को पेट्रोल-डीजल के रेट अपडेट कर दिए हैं और आज कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। कई राज्यों में पेट्रोल की कीमत 110 रुपये और डीजल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर के ऊपर है।

2 min read
Google source verification
petrol diesel price 1 june

1 जून को Petrol Diesel की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। (PC: ANI)

Petrol Diesel Price Today: देश की सरकारी तेल कंपनियों (HPCL, BPCL, IOCL) ने आज यानी 1 जून को पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ने के बाद आम जनता के लिए राहत की बात यह है कि आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। हालांकि, ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में एक बार फिर बड़ा उछाल आया है। ब्रेंट क्रूड 2.16 डॉलर महंगा होकर 93.28 डॉलर प्रति बैरल और WTI क्रूड 2.35 डॉलर की तेजी के साथ 89.71 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है।

बता दें कि 1 जून से दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल LPG सिलेंडर 42 रुपये बढ़कर 3,113.50 रुपये का हो गया है। वहीं, कोलकाता में इसकी कीमत 53.50 रुपये बढ़कर 3,255.50 रुपये हो गई है।

पेट्रोल-डीजल की बिक्री में हुआ इजाफा

पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा के अनुसार, निजी व सरकारी पंपों के रेट में अंतर होने की वजह से सरकारी पंपों पर बिक्री में अप्रत्याशित उछाल आया है। देश के 150 से अधिक जिलों में पेट्रोल की बिक्री में 30 फीसदी से ज्यादा की ग्रोथ देखी गई है, जबकि 14 जिलों में तो बिक्री दोगुनी हो गई है।

वहीं, बात करें डीजल की बिक्री की तो यह भी 156 जिलों में 30 फीसदी से अधिक बढ़ी है। निजी तेल कंपनियों के महंगे रेट के कारण उनकी डीजल बिक्री में 38 फीसदी की गिरावट आई है, क्योंकि थोक खरीदार और आम जनता अब सरकारी कंपनियों (PSU) के पंपों का रुख कर रहे हैं।

जानिए आपके शहर में पट्रोल-डीजल के भाव

शहरपेट्रोल (₹/लीटर)डीजल (₹/लीटर)
नई दिल्ली102.1295.20
कोलकाता113.5199.82
मुंबई111.2197.83
चेन्नई107.8799.65
गुरुग्राम102.6295.30
नोएडा101.9695.44
बेंगलुरु110.8998.80
भुवनेश्वर108.97100.68
चंडीगढ़101.5189.47
हैदराबाद115.69103.82
जयपुर112.6697.78
लखनऊ101.8995.36
पटना114.24100.20
तिरुवनंतपुरम115.49104.40

मई में लगी थी महंगाई की आग

मई में आम जनता की जेब पर पेट्रोल-डीजल का भारी बोझ पड़ा। महज दो हफ्तों के भीतर चार बार में तेल की कीमतों में करीब 7.50 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हुआ। इस बढ़ोतरी के कारण देश के अधिकांश राज्यों में पेट्रोल 110 रुपये प्रति लीटर के आंकड़े को छू गया है। वहीं बिहार, केरल, तेलंगाना, ओडिशा जैसे राज्यों में डीजल की कीमत भी 100 रुपये प्रति लीटर के पार निकल चुकी है।

मई महीने में हुए चार बड़े बदलाव इस प्रकार हैं

  • 15 मई: सबसे बड़ी छलांग लगाते हुए सीधे 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई।
  • 19 मई: कीमतों में करीब 90 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ।
  • 23 मई: पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ।
  • 25 मई: आखिरी बार पेट्रोल में 2.61 रुपये और डीजल में 2.71 रुपये की बड़ी बढ़ोतरी की गई।

2022 के बाद सबसे ज्यादा कीमत पर पहुंचे पेट्रोल-डीजल

मिडिल ईस्ट में करीब तीन महीने से चल रहे युद्ध की वजह से वैश्विक स्तर पर ईंधन की सप्लाई चेन बुरी तरह प्रभावित हुई है। भारत अपनी जरूरत का 40 फीसदी कच्चा तेल, 65 फीसदी नेचुरल गैस और 90 फीसदी एलपीजी खाड़ी देशों से ही आयात करता है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की आसमान छूती कीमतों के कारण तेल कंपनियों को यह बोझ आम उपभोक्ताओं पर डालना पड़ा। मई 2022 के बाद पेट्रोल-डीजल अपने सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं।