
Petrol Diesel Price Today: देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमत में हर रोज मामूली बदलाव देखने को मिलता है, जिसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ता है। खासकर दिल्ली, मुंबई, जयपुर, बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता जैसे बड़े शहरों में पेट्रोल डीजल के दाम वाहन मालिकों और परिवहन उद्योग पर गहरा प्रभाव डालती हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्रेंट क्रूड की कीमतों में भी बदलाव देखा गया है, जो फिलहाल 72.13 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रही है, जिसका सीधा असर देश में पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel Price Today) की खुदरा दामों पर देखने को मिल रहा है। आइए, जानते हैं कि आज के दिन देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत क्या हैं।
दिल्ली में पेट्रोल-डीजल की कीमत (Petrol Diesel Price in Delhi)
आज दिल्ली में पेट्रोल की कीमत ₹94.77 प्रति लीटर है, जबकि डीजल की कीमत ₹87.67 प्रति लीटर है।
मुंबई में पेट्रोल-डीजल की कीमत (Petrol Diesel Price in Mumbai)
मुंबई में आज पेट्रोल की कीमत ₹103.44 प्रति लीटर है, जबकि डीजल का दाम ₹89.97 प्रति लीटर है।
जयपुर में पेट्रोल-डीजल की कीमत (Petrol Diesel Price in Jaipur)
जयपुर में पेट्रोल का दाम ₹104.72 प्रति लीटर और डीजल का दाम ₹90.21 प्रति लीटर है।
कोलकाता में पेट्रोल-डीजल के भाव (Petrol Diesel Price in Kolkata)
आज कोलकाता में पेट्रोल की कीमत ₹104.95 प्रति लीटर और डीजल की कीमत ₹91.76 प्रति लीटर है।
गुरुग्राम में पेट्रोल और डीजल की कीमत (Petrol Diesel Price in Gurgaon)
गुरुग्राम में आज पेट्रोल की कीमत ₹95.04 प्रति लीटर और डीजल की कीमत ₹87.90 प्रति लीटर है।
चेन्नई में पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol Diesel Price in Chennai)
आज चेन्नई में पेट्रोल की कीमत ₹100.80 प्रति लीटर है, जबकि डीजल का भाव ₹92.39 प्रति लीटर है।
बेंगलुरु में पेट्रोल और डीजल के भाव (Petrol Diesel Price in Banglore)
बेंगलुरु में आज पेट्रोल ₹102.92 प्रति लीटर और डीजल ₹88.99 प्रति लीटर पर बिक रहा है।
पटना में पेट्रोल और डीजल की कीमत (Petrol Diesel Price in Delhi)
पटना में पेट्रोल की कीमत ₹105.47 प्रति लीटर और डीजल की कीमत ₹92.32 प्रति लीटर है।
लखनऊ में पेट्रोल-डीजल की कीमत (Petrol Diesel Price in Delhi)
लखनऊ में आज पेट्रोल का दाम ₹94.69 प्रति लीटर और डीजल का दाम ₹87.81 प्रति लीटर है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में होने वाले उतार-चढ़ाव का सीधा असर भारत के पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर पड़ता है। हाल के दिनों में कच्चे तेल के दाम स्थिर रहने से भारत में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर हैं। हालांकि, कोई भी बड़ा बदलाव आने पर इसका असर घरेलू बाजार पर देखने को मिल सकता है।
देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अंतर का सबसे बड़ा कारण राज्य सरकारों द्वारा लगाया जाने वाला टैक्स है। हर राज्य अपने हिसाब से पेट्रोल और डीजल पर मूल्य वर्धित कर (वैट) तय करता है, जिसके कारण अलग-अलग राज्यों में पेट्रोल-डीजल की दामों में फर्क देखा जाता है। उदाहरण के लिए, राजस्थान और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में वैट की दरें अधिक हैं, इसलिए यहां पेट्रोल और डीजल की कीमतें देश के अन्य राज्यों की तुलना में काफी ऊंची हैं। वहीं, दिल्ली और हरियाणा जैसे राज्यों में वैट की दर तुलनात्मक रूप से कम है, जिससे इन राज्यों में ईंधन के दाम अपेक्षाकृत कम रहते हैं।
देश में पेट्रोल-डीजल पर राज्य स्तर पर लगने वाले अलग-अलग टैक्स के कारण विभिन्न शहरों में इनकी कीमतों में अंतर होता है। अगर आप रोजाना अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की ताज़ा कीमत जानना चाहते हैं, तो इसके लिए SMS की मदद ले सकते हैं। इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहक अपने शहर का आरएसपी (RSP) कोड लिखकर 9224992249 पर भेजकर आसानी से अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम जान सकते हैं। अपने शहर का RSP कोड जानने के लिए यहां क्लिक करें
Updated on:
15 Nov 2024 11:34 am
Published on:
15 Nov 2024 09:49 am
बड़ी खबरें
View Allकारोबार
ट्रेंडिंग
