पोस्ट ऑफिस में सबसे ज्यादा ब्याज दर वाली 5 साल की एफडी में 5 लाख रुपये निवेश करते हैं, तो मैच्योरिटी पर आपको 7,24,974 रुपये मिलेंगे। इसमें 2,24,974 रुपये आपकी ब्याज आय है। वहीं, आप 3 साल की एफडी में 5 लाख रुपये डालते हैं, तो मैच्योरिटी पर आपको 6,17,538 रुपये मिलेंगे। आप यह निवेश 2 साल की एफडी में करते हैं, तो मैच्योरिटी पर आपको 5,74,441 रुपये मिलेंगे। अगर आप 1 साल की एफडी में यह निवेश करते हैं, तो मैच्योरिटी पर आपको 5,35,403 रुपये मिलेंगे।