6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देना होगा सिर्फ एक रुपए महीना और मिलेगा 2 लाख रुपए का बीमा, जानिए कैसे इस योजना का लाभ उठाएं

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत सरकार की ओर से बीमा प्राप्त करने के लिए देश के गरीब लोगों को हर साल सिर्फ 12 रूपये का प्रीमियम का भुगतान करना होगा। उसके बाद व्यक्ति प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का लाभ उठा सकता है‌।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 6 Oct 2021, 11:29 AM IST

pmsby.jpg

नई दिल्ली।

मोदी सरकार बेहद कम निवेश वाली बीमा योजना चला रही है। इसकी मदद से कम आय में बीमा सुरक्षा लिया जा सकता है। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना यानी PMSBY के लिए आपको सिर्फ एक रुपए प्रति माह वर्ष में केवल 12 रूपए देने होंगे। यह राशि आपके बैंक खाते से सीधे काट ली जाएगी।

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का ऐलान देश के पूर्व और दिवंगत वित्त मंत्री अरुण जेटली ने वर्ष 2015 में किया था। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 मई 2015 को औपचारिक रूप से इसे शुरू किया| इस योजना को देश के गरीब परिवारों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है | इस योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार नागरिकों को दुर्घटना बीमा उपलब्ध करा रही है।

यह भी पढ़ें:- तालिबानी अधिकारियों ने गुरुद्वारा करता परवन में शुरू की तोड़फोड़, सीसीटीवी भी हटाए, सिख समुदाय के कई लोगों को हिरासत में लिया

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत सरकार की ओर से बीमा प्राप्त करने के लिए देश के गरीब लोगों को हर साल सिर्फ 12 रूपये का प्रीमियम का भुगतान करना होगा। उसके बाद व्यक्ति प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का लाभ उठा सकता है‌।

दरअसल, कोरोना महामारी के बाद आर्थिक संकट से जूझ रहे लोगों को इस बीमा का महत्व समझ में आने लगा है। खासकर प्राइवेट कंपनियों की बीमा योजनाएं महंगी हैं, जिससे लोग इस योजना का फायदा लेने के लिए आगे आ रहे हैं।

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का लाभ लेने के लिए किसी भी बैंक में खाता होना चाहिए। इस योजना में महज 12 रुपये प्रति वर्ष के प्रीमियम पर आप दो लाख रुपये का बीमा कवर ले सकते हैं। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एक तरह की दुर्घटना बीमा पॉलिसी है। इसके तहत दुर्घटना के समय मृत्यु या विकलांग होने पर बीमा राशि के लिए दावा किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें:- PM Kisan सम्मान की चाहते हैं अगली किस्त तो 13 अक्टूबर से पहले जरूर कर लें यह काम

यह योजना बैंक खाता रखने वाले 18 से 70 वर्ष की आयु वर्ग के लोगों के लिए है। योजना के तहत यदि बीमित व्‍यक्ति की दुर्घटना में मौत हो जाती है तो उसके परिजनों को दो लाख रुपये मिलेंगे। इसके अलावा अगर बीमित व्यक्ति की किसी हादसे में दोनों आंखें या दोनों हाथ या दोनों पैर खराब हो जाते हैं, तो उसे 2 लाख रुपए मिलेंगे। आंशिक तौर पर अपंग होने पर एक लाख रुपये बीमा राशि दी जायेगी। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के लिए खाता धारक को केवल 12 रुपये प्रति वर्ष देना होगा जो कि खाते से बैंक द्वारा सीधे ही काट लिया जायेगा।