6 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mutual Fund Return: 10 साल की SIP में इन 5 Small Cap फंड्स ने दिया 20% से ज्यादा सालाना रिटर्न

SIP Returns: स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड्स ने लंबी अवधि में SIP निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है। पिछले 10 वर्षों में पांच फंड्स ने 20% से ज्यादा सालाना एसआईपी रिटर्न दिया।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

Aug 06, 2026

Small Cap Mutual Fund

Small Cap Mutual Funds ने लॉन्ग टर्म में अच्छा रिटर्न दिया है। (PC: AI)

Small Cap Mutual Fund: म्यूचुअल फंड में लॉन्ग टर्म में अच्छे रिटर्न मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है। स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड्स की भी कुछ ऐसी ही कहानी है। पिछले 10 साल के आंकड़े बताते हैं कि इस कैटेगरी के कई फंड्स ने निवेशकों की पूंजी को तेजी से बढ़ाया है। लेकिन सिर्फ निवेश करते रहना ही काफी नहीं है, सही फंड चुनना भी उतना ही अहम है। वैल्यू रिसर्च के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 10 वर्षों में पांच स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड्स ने SIP पर 20 फीसदी से ज्यादा का सालाना रिटर्न दिया है। इस दौरान कई बार बाजार में बड़ी गिरावट और तेज उछाल आए, लेकिन इन फंड्स ने लंबी अवधि के निवेशकों को मजबूत रिटर्न देने में सफलता हासिल की।

10 साल में सबसे ज्यादा SIP रिटर्न देने वाले Small Cap फंड

रैंकफंड का नाम10 साल का सालाना SIP रिटर्न
1क्वांट स्मॉल कैप फंड25.92%
2निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप फंड22.60%
3एक्सिस स्मॉल कैप फंड20.97%
4यूनियन स्मॉल कैप फंड20.81%
5डीएसपी स्मॉल कैप फंड20.27%
सोर्स-वैल्यू रिसर्च

इस लिस्ट में Quant Small Cap Fund पहले स्थान पर रहा। इसके बाद Nippon India Small Cap Fund और Axis Small Cap Fund का नंबर आया। Union Small Cap Fund और DSP Small Cap Fund भी 20 फीसदी से ज्यादा सालाना SIP रिटर्न देने वाले फंड्स में शामिल रहे।

पिछले 5 साल में बदल गई तस्वीर

अगर सिर्फ पिछले पांच साल की परफॉर्मेंस को देखें तो तस्वीर पूरी तरह बदल जाती है। इस दौरान स्मॉल कैप शेयरों में आई भारी तेजी का फायदा कुछ दूसरे फंड्स को ज्यादा मिला और वे रैंकिंग में ऊपर पहुंच गए।

रैंकफंड का नाम5 साल का सालाना SIP रिटर्न
1बंधन स्मॉल कैप फंड23.90%
2आईटीआई स्मॉल कैप फंड23.80%
3इनवेस्को इंडिया स्मॉलकैप फंड22.87%
4बैंक ऑफ इंडिया स्मॉल कैप फंड22.13%
5यूनियन स्मॉल कैप फंड19.81%
सोर्स- वैल्यू रिसर्च

बंधन, आईटीआई, इनवेस्को और बैंक ऑफ इंडिया, ये चारों फंड पिछले तीन साल की SIP रैंकिंग में भी टॉप स्थानों पर रहे। इससे पता चलता है कि हाल के मार्केट सायकल में इनका प्रदर्शन लगातार मजबूत रहा है।

केवल एक फंड ने हर अवधि में बनाई जगह

तीन, पांच और 10 साल, तीनों अवधियों की टॉप-5 लिस्ट में सिर्फ यूनियन स्मॉल कैप फंड अपनी जगह बनाए रखने में सफल रहा। इसका 3 साल का सालाना SIP रिटर्न 18.40% है। 5 साल का सालाना SIP रिटर्न 19.81% है और 10 साल का सालाना SIP रिटर्न 20.81% है। लगातार अलग-अलग बाजार परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन करना इस फंड की सबसे बड़ी खासियत रही।

हर टॉप फंड का 10 साल का रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं

Bandhan Small Cap Fund, ITI Small Cap Fund, Invesco India Smallcap Fund और Bank of India Small Cap Fund जैसे कई फंड हाल के वर्षों में काफी अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं, लेकिन इनके पास अभी 10 साल का परफॉर्मेंस रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है। दूसरी ओर, कुछ ऐसे फंड जो 10 साल में सबसे आगे रहे, हाल की छोटी अवधि की रैंकिंग में नीचे खिसक गए हैं।

सेबी रजिस्टर्ड निवेश सलाहकार डॉ रवि सिंह के अनुसार, स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड्स में लॉन्ग टर्म तक बने रहना फायदे का सौदा साबित हो सकता है, लेकिन आंख बंद करके किसी भी फंड में निवेश करना सही रणनीति नहीं है। 10 साल के आंकड़े बताते हैं कि सबसे बेहतर और सबसे कमजोर परफॉर्म करने वाले फंड्स के रिटर्न में बड़ा अंतर रहा। इसलिए एसआईपी शुरू करने से पहले फंड का ट्रैक रिकॉर्ड, फंड मैनेजमेंट और फंड की परफॉर्मेंस के बारे में जरूर देखना चाहिए।

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मात्र है। यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट/म्यूचुअल फंड में निवेश जोखिम भरा होता है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श लें।)

बड़ी खबरें

View All

कारोबार

ट्रेंडिंग