
Trent के मुनाफे में अच्छी बढ़ोतरी हुई है। (PC: AI)
Trent Q1 Profit: टाटा ग्रुप की कंपनी ट्रेंट लिमिटेड ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही का रिजल्ट जारी कर दिया है। कंपनी ने बताया कि जून तिमाही में उसके समेकित शुद्ध मुनाफे में साल दर साल आधार पर 21 फीसदी का इजाफा हुआ है। इससे यह 519 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी को 430 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। कंपनी का परिचालन से राजस्व साल दर साल आधार पर 18 फीसदी बढ़कर 5,755 करोड़ रुपये रहा।
तिमाही दर तिमाही आधार पर देखें, तो ट्रेंट का शुद्ध मुनाफा मार्च तमाही के 413 करोड़ रुपये की तुलना में 25 फीसदी बढ़ा है। वहीं, परिचालन राजस्व में तिमाही आधार पर 14 फीसदी का इजाफा हुआ है। मार्च तिमाही में यह 5028 करोड़ रुपये था।
ट्रेंट का PBET 26 फीसदी बढ़कर 702 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान तिमाही में यह 555 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी का PBT 22 फीसदी बढ़कर 692 करोड़ रुपये रहा है। पहली तिमाही में कंपनी का कुल टैक्स खर्च 174 करोड़ रुपये रहा। यह एक साल पहले की समान अवधि में 140 करोड़ रुपये था। पहली तिमाही में कंपनी का कुल खर्च 16 फीसदी बढ़कर 5083 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान अवधि में यह 4,369 करोड़ रुपये था।
कंपनी इस समय करीब 1300 बड़े फैशन स्टोर्स का परिचालन करती है। ये स्टोर्स 330 शहरों में हैं। इनमें से 3 यूएई में हैं। पहली तिमाही में कंपनी ने 1 वेस्टसाइड और 22 जुडियो स्टोर्स खोले हैं। जून 2026 तक कंपनी के स्टोर पोर्टफोलियो में 301 वेस्टसाइड स्टोर्स और 982 जुडियो स्टोर्स शामिल थे। इसके अलावा 29 स्टोर्स अन्य लाइफस्टाइल कॉसेप्ट्स पर थे।
ट्रेंट का शेयर शुरुआती कारोबार में गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा था। रिजल्ट के बाद इसमें रिकवरी आई और हरे निशान पर ट्रेड करता दिखा। दोपहर 2 बजकर 14 मिनट पर एनएसई पर कंपनी का शेयर 0.23 फीसदी या 7.10 रुपये की बढ़त के साथ 3136.10 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर ने इस साल अब तक 9.50 फीसदी, पिछले एक साल में -12.15 फीसदी, 3 साल में 176 फीसदी और 5 साल में 411 फीसदी रिटर्न दिया है।
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मात्र है। यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट/म्यूचुअल फंड में निवेश जोखिम भरा होता है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श लें।)
Updated on:
06 Aug 2026 02:51 pm
Published on:
06 Aug 2026 02:48 pm
