20 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Top Gainers & Losers on 20 Aug: बलरामपुर चीनी मिल्स, नेटवेब टेक और मुथूट फाइनेंस समेत इन शेयरों में आई 18% तक की तेजी, जानिए कौन से स्टॉक्स टूटे

Stock Market News: भारतीय शेयर बाजार में खरीदारी लौट आई। गुरुवार, 20 अगस्त को सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने अच्छी बढ़त के साथ कारोबार खत्म किया। बैंकिंग और एनबीएफसी शेयरों में खरीदारी ने बाजार को सबसे ज्यादा सहारा दिया।
3 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

Aug 20, 2026

Share Market

सेंसेक्स 628 अंक बढ़कर बंद हुआ है। (PC: AI)

Share Market Today: सात कारोबारी सत्रों की लगातार गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजार ने गुरुवार को जोरदार वापसी की। बीएसई सेंसेक्स 0.82 फीसदी या 628 अंक की बढ़त के साथ 77,537 पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 0.64 फीसदी या 153 अंक की बढ़त के साथ 24,231 पर बंद हुआ। बैंकिंग, एनबीएफसी, आईटी, एफएमसीजी और रियल्टी शेयरों में खरीदारी से बाजार को सपोर्ट मिला है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी माहौल सकारात्मक रहा। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.67% और निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.50% चढ़कर बंद हुई।

बाजार में चौतरफा खरीदारी, मीडिया शेयर सबसे आगे

गुरुवार को केमिकल सेक्टर को छोड़कर लगभग सभी प्रमुख सेक्टर हरे निशान में बंद हुए। मीडिया इंडेक्स ने सबसे अच्छा परफॉर्म किया और 2.17% की छलांग लगाई। इसके बाद रियल्टी, एफएमसीजी, टेक्नोलॉजी, सीमेंट और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर का नंबर रहा। इन सेक्टर्स में करीब 0.65% से लेकर 1.66% तक की बढ़त दर्ज की गई।

बलरामपुर चीनी के शेयर में 18% का भारी उछाल

गुरुवार के कारोबार में बलरामपुर चीनी मिल्स की सबसे ज्यादा चर्चा रही। कंपनी का शेयर करीब 18% उछल गया। यह पिछले 18 साल में उसका एक दिन का सबसे बड़ा उछाल बताया गया है। घरेलू बाजार में चीनी की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब पहुंचने और त्योहारी सीजन से पहले सरकार की ओर से चीनी का स्टॉक रखने की सीमा कड़ी किए जाने के बाद शेयर में जोरदार खरीदारी हुई।

नेटवेब टेक्नोलॉजीज भी चमका

नेटवेब टेक्नोलॉजीज के शेयर में भी अच्छी खरीदारी आई है। गुरुवार को शेयर करीब 7% चढ़कर 5,419 रुपये तक पहुंच गया। इसके अलावा एमएमटीसी, ब्रिगेड एंटरप्राइजेज, कोहेंस लाइफसाइंसेज, मीशो, एचबीएल इंजीनियरिंग, जी एंटरटेनमेंट, एलेकॉन इंजीनियरिंग, एमसीएक्स और आदित्य इन्फोटेक के शेयर भी 5% से ज्यादा चढ़े।

सोने की तेजी का फायदा इन शेयरों को हुआ

सोने की कीमतों में जारी तेजी का असर गोल्ड लोन देने वाली कंपनियों के शेयरों पर भी दिखा। मुथूट फाइनेंस का शेयर करीब 4% और मणप्पुरम फाइनेंस करीब 2.7% चढ़ा। सोने की कीमतों में तेजी के बीच गोल्ड लोन कारोबार से जुड़ी कंपनियों के लिए बाजार में उम्मीद बढ़ी है। इसी वजह से इन शेयरों में खरीदारी देखने को मिली।

कैपिटल मार्केट से जुड़े शेयर भी चमके

शेयर बाजार में तेजी का फायदा कैपिटल मार्केट से जुड़ी कंपनियों को भी मिला। Groww, Motilal Oswal Financial Services और HDFC AMC के शेयर करीब 3% से 3.4% तक चढ़े। इसके अलावा कोफोर्ज, प्रीमियर एनर्जीज, एसबीआई कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज, आदित्य बिड़ला रियल एस्टेट, साई लाइफ साइंसेज और पिरामल फाइनेंस भी बढ़त के साथ बंद हुए।

निफ्टी-50 के इन शेयरों में आई तेजी

निफ्टी-50 के इन शेयरों में आई गिरावट

क्या बाजार में गिरावट का दौर खत्म हो गया?

सेबी रजिस्टर्ड निवेश सलाहकार डॉ रवि सिंह ने बताया कि सात दिन की लगातार गिरावट के बाद आज की तेजी निश्चित तौर पर निवेशकों के लिए राहत की खबर है। लेकिन सिर्फ एक दिन की बढ़त देखकर यह मान लेना जल्दबाजी होगी कि बाजार का पूरा ट्रेंड बदल गया है। अमेरिका-ईरान तनाव, कच्चे तेल की कीमत, रुपये की चाल और विदेशी निवेशकों की गतिविधियां आगे बाजार की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएंगी।

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मात्र है। यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट/म्यूचुअल फंड में निवेश जोखिम भरा होता है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श लें।)