
Share Market Today: आज 10 फरवरी सोमवार के दिन भारतीय शेयर बाजार में कमजोरी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है। सेंसेक्स 71 अंक की गिरावट के साथ 77,789 पर खुला, जबकि निफ्टी 16 अंक फिसलकर 23,543 पर आ गया है। बैंक निफ्टी में भी 106 अंकों की गिरावट दर्ज की गई और यह 50,052 पर खुला है। इस गिरावट के पीछे कई अंतरास्ट्रीय और घरेलू कारण नजर आ रहे हैं। अमेरिकी बाजारों (Share Market Today) में शुक्रवार को तेज गिरावट देखी गई थी, जिसका असर भारतीय बाजार पर भी पड़ा। इसके अलावा, दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों ने निवेशकों की धारणा पर असर डाला है। साथ ही, डॉलर के मुकाबले रुपया 50 पैसे कमजोर होकर 87.95 रुपये प्रति डॉलर के रिकॉर्ड (Share Market Today) निचले स्तर पर पहुंच गया।
शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजारों (Share Market Today) में बिकवाली का दबाव देखने को मिला। डाओ जोंस 450 अंक और नैस्डैक 268 अंक की गिरावट के साथ बंद हुए। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा स्टील और एल्युमीनियम इंपोर्ट पर 25% टैरिफ लगाने के संभावित ऐलान से बाजार (Share Market Today) में चिंता बढ़ गई है। इससे वैश्विक व्यापार युद्ध का खतरा बढ़ सकता है, जिससे भारतीय शेयर बाजार भी प्रभावित हुआ है। GIFT निफ्टी करीब 50 अंक गिरकर 23,575 के पास पहुंच गया, जबकि डाओ फ्यूचर्स 100 अंक ऊपर बंद हुआ। जापान का निक्केई इंडेक्स सपाट कारोबार कर रहा है।
Updated on:
10 Feb 2025 09:51 am
Published on:
10 Feb 2025 09:48 am
बड़ी खबरें
View Allकारोबार
ट्रेंडिंग
