नई दिल्लीPublished: Feb 01, 2023 02:04:26 pm
Tanay Mishra
Smoking Gets Costlier After Budget: बजट के बाद अब सिगरेट पीने का शौक रखने वाले लोगों को एक झटका लगा है। बजट 2023-24 की घोषणा के बाद अब सिगरेट पीना महंगा होने वाला है।
आज, 1 फरवरी को देश का यूनियन बजट (Union Budget) पेश हो गया है। वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए आज संसद में केंद्रीय वित्त मंत्री (Union Finance Minister) निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने बजट पेश कर दिया है। निर्मला सीतारमण के वित्त मंत्री के तौर पर इस साल पेश किया गया बजट उनका पांचवा बजट है। सभी देशवासियों को बजट का इंतज़ार था और उत्सुकता भी कि इस साल का बजट उनके लिए क्या लाने वाला है। इस बजट में कई बड़ी घोषणाएं की गई। इनमें से एक घोषणा की वजह से सिगरेट पीने का शौक रखने वाले लोगों को झटका लगा है।