21 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Tata की कार और SUV खरीदना होने जा रहा महंगा, 1 सितंबर से 25,000 रुपये तक बढ़ेंगी कीमतें, टूट गया शेयर

Tata Motors Price Increase: टाटा मोटर्स ने 1 सितंबर 2026 से अपनी पैसेंजर कारों और SUVs की कीमतों में 25,000 रुपये तक बढ़ोतरी का ऐलान किया है। बढ़ी कीमतें पेट्रोल-डीजल और इलेक्ट्रिक दोनों वाहनों पर लागू होंगी।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

Aug 21, 2026

Tata Motors Car Price Hike

Tata Motors की कारों की कीमतें 1 सितंबर से बढ़ जाएंगी। (PC: AI)

Tata Motors Car Price Hike:अगर आप टाटा मोटर्स की कार या SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो जेब पर थोड़ा ज्यादा बोझ पड़ सकता है। कंपनी ने 1 सितंबर 2026 से अपने पैसेंजर व्हीकल्स की कीमतों में 25,000 रुपये तक बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। यह बढ़ोतरी पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ इलेक्ट्रिक कारों पर भी लागू होगी। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स (TMPV) ने शुक्रवार को बताया कि अलग-अलग मॉडल और वेरिएंट में कीमत बढ़ोतरी अलग हो सकती है। कंपनी ने इसके पीछे बढ़ती इनपुट और कमोडिटी लागत को प्रमुख वजह बताया है।

इस तिमाही में दूसरी बार बढ़ेंगे दाम

टाटा मोटर्स की ओर से कीमत बढ़ाने का यह फैसला इस तिमाही में दूसरी बार आया है। इससे पहले जून में कंपनी ने अपने पैसेंजर व्हीकल की कीमतों में 1 जुलाई 2026 से 1.5 फीसदी तक की बढ़ोतरी करने की घोषणा की थी। अब एक बार फिर ग्राहकों को ज्यादा कीमत चुकानी होगी। ऐसे में सितंबर से टाटा की नई कार खरीदने वालों का बजट थोड़ा बिगड़ सकता है।

कंपनी ने महंगी कारों की वजह क्या बताई?

टाटा मोटर्स ने रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि कच्चे माल की बढ़ती लागत और लगातार बने हुए महंगाई के दबाव की वजह से कीमतों में संशोधन करना जरूरी हो गया है। कंपनी के मुताबिक वह बढ़ी हुई लागत के बड़े हिस्से को खुद वहन कर रही है, लेकिन लागत में लगातार बढ़ोतरी के चलते इसका कुछ हिस्सा ग्राहकों पर डालना पड़ रहा है।

पेट्रोल-डीजल और इलेक्ट्रिक दोनों कारों पर असर

इस कीमत बढ़ोतरी से सिर्फ पेट्रोल और डीजल कारें ही प्रभावित नहीं होंगी। टाटा मोटर्स के पेट्रोल-डीजल वाहनों के साथ उसके इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EVs) की कीमतें भी बढ़ेंगी। हालांकि, अलग-अलग मॉडल्स और वेरिएंट की कीमतों में अलग-अलग इजाफा हो सकता है। कंपनी ने अभी हर मॉडल के हिसाब से संशोधित कीमतों का पूरा ब्योरा नहीं दिया है।

हुंडई ने भी बढ़ाए कारों के दाम

टाटा मोटर्स से पहले हुंडई मोटर इंडिया भी कीमत बढ़ाने का ऐलान कर चुकी है। हुंडई ने 19 अगस्त को बताया था कि सितंबर 2026 से उसके पूरे पोर्टफोलियो की कीमतों में 1 फीसदी तक बढ़ोतरी होगी। कंपनी ने भी बढ़ती इनपुट और कमोडिटी लागत के साथ मौजूदा जियोपॉलिटिकल और मैक्रोइकोनॉमिक अनिश्चितताओं को कीमत बढ़ाने की वजह बताया था। हुंडई ने कहा था कि कंपनी लागत को कंट्रोल करने और बढ़ी हुई लागत का असर खुद उठाने की पूरी कोशिश कर रही है, लेकिन लगातार बने दबाव के कारण कुछ बोझ ग्राहकों पर डालना जरूरी हो गया है।

मारुति ने भी बढ़ाई थी कीमत

देश की सबसे बड़ी कार कंपनियों में शामिल मारुति सुजुकी इंडिया भी हाल में कीमत बढ़ा चुकी है। कंपनी ने अगस्त से अपनी कारों की कीमतों में 30,000 रुपये तक की बढ़ोतरी का ऐलान किया था। यह करीब दो महीने के भीतर मारुति की दूसरी बार पूरे पोर्टफोलियो में प्राइस हाइक थी। कंपनी ने इसके लिए लगातार बढ़ती लागत को जिम्मेदार बताया था।

शेयर में गिरावट

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स का शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुआ है। एनएसई पर कंपनी का शेयर 0.73 फीसदी या 2.35 रुपये की गिरावट के साथ 317.90 रुपये पर बंद हुआ है। इस शेयर ने बीते एक साल में -53.62 फीसदी रिटर्न दिया है।

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मात्र है। यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट/म्यूचुअल फंड में निवेश जोखिम भरा होता है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श लें।)