
Tim Cook and John Ternus. Photo: Apple
Tim Cook legacy: टिम कुक ने Apple के CEO पद से हटने का फैसला कर लिया है। 15 साल के कार्यकाल के बाद अब टिम कुक एग्जिक्यूटिव चेयरमैन का पद संभालेगें। इसके साथ ही टिम कुक की जगह अब जॉन टर्नस एपल के नए CEO होंगे। वे 1 सितंबर 2026 से कंपनी की कमान संभालेंगे। बोर्ड ने सर्वसम्मति से इस योजना को मंजूरी दे दी है।
टिम कुक के CEO पद की शुरुआत साल 2011 से होती है, जब कुक ने Apple की कमान संभाली, तब कंपनी का सालाना रेवेन्यू 108 बिलियन डॉलर था। वित्त वर्ष 2025 तक यह आंकड़ा 416 बिलियन डॉलर को पार कर चुका है। कंपनी की मार्केट कैपिटलाइजेशन दस गुना से भी ज्यादा बढ़कर 4 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंच गई। यह किसी भी टेक कंपनी के इतिहास में सबसे बड़ी वैल्यू क्रिएशन में से एक है।
कुक के दौर में Apple सिर्फ एक हार्डवेयर कंपनी नहीं रही। उन्होंने Apple Watch, AirPods और Vision Pro जैसे नए प्रोडक्ट कैटेगरी बनाए। Mac को Apple Silicon पर शिफ्ट करना एक तकनीकी मास्टरस्ट्रोक साबित हुआ। लेकिन सबसे बड़ा बदलाव Services सेगमेंट का रहा, जिसके जरिए उन्होंने अकेले 100 अरब डॉलर का बिजनेस बना दिया। App Store, Apple Music, iCloud और Apple TV जैसी सर्विसेज आज कंपनी की कमाई का बड़ा हिस्सा हैं।
टाइमिंग ने सबको चौंका दिया है। सिर्फ एक महीने पहले कुक ने Good Morning America पर रिटायरमेंट की बात को सिरे से खारिज किया था। Wedbush के एनालिस्ट Dan Ives के मुताबिक वॉल स्ट्रीट को उम्मीद थी कि कुक कम से कम एक साल और बने रहेंगे।
कुक ने कर्मचारियों को भेजे अपने मेमो में कहा कि यही सही वक्त है पद छोड़ने का। उन्होंने जॉन टर्नस को एक विजनरी और उल्लेखनीय ईमानदारी वाला इंसान बताया। बोर्ड ने यह फैसला पिछले शुक्रवार को सर्वसम्मति से पास किया। 65 साल के टिम कुक एग्जिक्यूटिव चेयरमैन के तौर पर Apple से जुड़े रहेंगे।
Published on:
21 Apr 2026 12:37 pm
बड़ी खबरें
View Allकारोबार
ट्रेंडिंग
