25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पर्सनल लोन-होम लोन होंगे सस्ते, अमेरिका के बाद भारत भी ले सकता है यह बड़ा फैसला, एक्सपर्ट से समझिए

US Fed Rate Cut Impact: फेडरल रिजर्व ने अमेरिका की प्रमुख ब्याज दर में 0.25 फीसदी की कटौती की है। साथ ही इस साल 2 और रेट कट के संकेत दिए हैं। इससे भारत पर भी असर पडे़गा।
2 min read
Google source verification
US Fed Rate Cut Impact

पर्सनल लोन और होम लोन पर ब्याज दरें घट सकती हैं। (PC: Gemini)

US Fed Rate Cut: पिछले कुछ महीनों में होम लोन और पर्सनल लोन समेत सभी तरह के कर्ज पर ब्याज दरों में कमी आई है। जल्द ही इन ब्याज दरों में और कमी आ सकती है। यानी आपको सस्ता कर्ज मिल सकेगा। भारतीय रिजर्व बैंक मौद्रिक नीति समिति की अगली बैठक 29 सितंबर से 1 अक्टूबर 2025 के बीच होने वाली है। इस बैठक में आरबीआई रेपो रेट में कटौती कर सकता है। चालू वित्त वर्ष में आरबीआई अब तक रेपो रेट में 0.75 फीसदी की कटौती कर चुका है। आरबीआई ने अप्रैल में ब्याज दर में 0.25 फीसदी की कटौती की थी और उसके बाद जून में 0.50 फीसदी की कटौती की थी। इससे रेपो रेट घटकर 5.5 फीसदी पर आ गई है।

अमेरिका के फैसले से जगी उम्मीद

अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने बुधवार रात बड़ा फैसला लिया है। फेड ने प्रमुख ब्याज दर में 0.25 फीसदी की कटौती कर दी है। साथ ही साल 2025 में 2 और रेट कट के संकेत दिये हैं। फेड ने बढ़ती बेरोजगारी के खतरे के बीच यह फैसला लिया है। इससे बाजार में लिक्विडिटी बढ़ेगी और निवेशक सस्ता कर्ज ले सकेंगे। आमतौर पर देखा गया है कि अमेरिका के रेट कट करने के बाद आरबीआई भी ब्याज दर में कटौती करता है।

आरबीआई क्यों कर सकता है रेट कट?

निवेश सलाहकार बलवंत जैन ने पत्रिका डॉट कॉम को बताया कि अगली पॉलिसी बैठक में आरबीआई द्वारा रेट कट करने की पक्की उम्मीदें हैं। उन्होंने कहा कि इस समय महंगाई पूरी तरह काबू में है। अगस्त में खुदरा महंगाई 2.07 फीसदी रही थी। यह आरबीआई के कंफर्ट जोन में है। ऐसे में आरबीआई के पास रेट कट की पर्याप्त गुंजाइश है। जैन ने कहा कि आरबीआई रेपो रेट में 0.25 फीसदी की कटौती कर सकता है।

जैन ने बताया, 'आरबीआई टैरिफ से प्रभावित सेक्टर्स को भी रेट कट के जरिए राहत देना चाहेगा। इससे बाजार में लिक्विडिटी बढ़ेगी। कैपिटल इन्वेस्टमेंट बढ़ेगा। इस तरह आगामी आरबीआई पॉलिसी बैठक में रट कट की व्यापक उम्मीदे हैं।'

होम लोन-पर्सनल लोन होंगे सस्ते

आरबीआई फिर से रेपो रेट घटाता है, तो कमर्शियल बैंकों को आरबीआई से सस्ता कर्ज मिल सकेगा। बैंक इसका फायदा ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए होम लोन और पर्सनल लोन समेत सभी तरह के कर्ज पर ब्याज दरें घटाएंगे। पहले भी रेपो रेट में कटौती होने पर बैंकों ने लोन्स पर ब्याज दरों को घटाया है।

बड़ी खबरें

View All

कारोबार

ट्रेंडिंग