
एयर इंडिया का विमान। पत्रिका फाइल फोटो
flight prices India April 2026: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच हुए संघर्ष ने दुनियाभर की एविएशन इंडस्ट्री को एक बड़े संकट में धकेल दिया है। एविएशन इंडस्ट्री के जेट फ्यूल की कीमतें कुछ ही हफ्तों में करीब दोगुनी हो गई हैं। पहले जेट फ्यूल 85 से 90 डॉलर प्रति बैरल के करीब था, लेकिन हाल के हफ्तों में यह बढ़कर 150 से 200 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया है। इसका सीधा असर आम यात्री की जेब पर पड़ रहा है। भारत में एयर इंडिया, इंडिगो, अकासा एयह से लेकर दुनियाभर की डेल्टा, यूनाइटेड एयरलाइन, एयर फ्रांस जैसी बड़ी एयरलाइंस ने टिकट महंगे कर दिए हैं। इसके अलावा फ्लाइट्स घटाने के फैसले और फाइनेंशियल अनुमानों को बदलना पड़ा है।
भारत में की तीन बड़ी एयरलाइंस ने यात्रियों पर सीधे सरचार्ज लगाने की घोषणा कर दी है।
जेट फ्यूल की कीमत में बढ़ोतरी से पैदा हुआ यह संकट केवल भारत तक सीमित नहीं है। पूरी दुनिया की एयरलाइंस इसका असर महसूस कर रही हैं।
सिर्फ टिकट नहीं, बल्कि सामान ले जाना भी अब ज्यादा महंगा हो गया है। अमेरिकी एयरलाइन Alaska Air ने पहले चेक्ड बैग पर 5 डॉलर यानी करीब 462 रुपए और दूसरे बैग पर 10 डॉलर यानी करीब 925 रुपए की बढ़ोतरी की है। तीसरे बैग का शुल्क तो 50 डॉलर से सीधे 200 डॉलर यानी करीब 18,500 रुपए कर दिया गया है।
American Airlines ने भी पहले और दूसरे चेक्ड बैग पर 10-10 डॉलर बढ़ाए हैं और तीसरे बैग पर 150 डॉलर की बड़ी बढ़ोतरी की है। इकोनॉमी क्लास यात्रियों की कुछ सुविधाएं भी कम की गई हैं।
Delta ने भी पहले और दूसरे बैग पर 10-10 डॉलर यानी करीब 925-925 रुपए और तीसरे बैग पर 50 डॉलर यानी करीब 4,629 रुपए की बढ़ोतरी की है।
Updated on:
11 Apr 2026 10:51 am
Published on:
11 Apr 2026 10:51 am
