
Year Ender 2024: साल 2024 के खत्म होने के साथ ही बिजनेस जगत में हुए प्रमुख बदलावों और घटनाओं का विश्लेषण करना बेहद महत्वपूर्ण है। इस साल भारतीय और वैश्विक बाजारों (Year Ender 2024) में कई रिकॉर्ड टूटे और नई ऊंचाइयों को छुआ गया। सेंसेक्स ने पहली बार 85 हजार का स्तर पार किया, बिटकॉइन ने ऐतिहासिक रिटर्न दिया, और रिलायंस-डिज्नी मर्जर ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में हलचल मचाई। आइए इन सभी प्रमुख घटनाओं पर विस्तार से चर्चा करते हैं।
2024 का साल भारतीय शेयर बाजार (Year Ender 2024) के लिए मील का पत्थर साबित हुआ। BSE सेंसेक्स पहली बार 85,000 के स्तर को छूने में कामयाब रहा। हालांकि, साल के अंत में मामूली गिरावट दर्ज की गई, लेकिन पूरे साल में सेंसेक्स ने लगभग 8% का रिटर्न दिया। निफ्टी ने भी इस साल नया रिकॉर्ड बनाया और 26,000 के स्तर को पार किया। निफ्टी ने सालाना 9% का रिटर्न दिया, जिससे निवेशकों को बड़ा लाभ हुआ। इस शानदार प्रदर्शन का श्रेय भारतीय कंपनियों के बेहतर तिमाही नतीजों और वैश्विक निवेशकों की बढ़ी हुई दिलचस्पी को दिया जा सकता है।
क्रिप्टोकरेंसी की दुनिया में बिटकॉइन (Bitcoin) ने इस साल धमाल मचाया। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद बिटकॉइन की कीमत में भारी उछाल देखा गया। साल की शुरुआत में 70,000 डॉलर से नीचे ट्रेड कर रहा बिटकॉइन नवंबर में 1,06,000 डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। हालांकि, साल के अंत में कुछ गिरावट के साथ यह 93,682.83 डॉलर पर बंद हुआ। इसके बावजूद, बिटकॉइन ने 2024 में 122% का अभूतपूर्व रिटर्न दिया। यह निवेशकों के लिए इस साल की सबसे बड़ी हाई-रिटर्न संपत्तियों में से एक रही।
इस साल सोने ने भी निवेशकों को निराश नहीं किया। गोल्ड ने 2024 में 27% का शानदार रिटर्न दिया, जो पिछले 14 सालों में इसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती, अंतरास्ट्रीय भू-राजनीतिक संकट और महंगाई से बचाव के लिए केंद्रीय बैंकों की सोने की खरीदारी (Year Ender 2024) ने कीमतों में तेजी लाने का काम किया। भारत सहित दुनियाभर में सोने की मांग 100 बिलियन डॉलर के आंकड़े को पार कर गई।
बिजनेस जगत (Year Ender 2024) की सबसे बड़ी खबरों में से एक रही रिलायंस और डिज्नी के बीच हुई मर्जर डील। इस डील के तहत रिलायंस जियो सिनेमा और डिज्नी हॉटस्टार का मर्जर हुआ। इस कदम से भारत में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को नई दिशा मिली। डील के बाद यह नया प्लेटफॉर्म 120 चैनल और 75 करोड़ दर्शकों तक पहुंच गया है। इसके अलावा, अप्रैल 2024 में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 10 लाख करोड़ रुपए का टर्नओवर पार करने का रिकॉर्ड बनाया, जिससे यह इस स्तर तक पहुंचने वाली देश की पहली कंपनी बन गई।
टेक्नोलॉजी की दुनिया में एपल और एनवीडिया ने अपने मार्केट कैप के साथ नए कीर्तिमान स्थापित किए।
एपल: आईफोन निर्माता कंपनी का मार्केट कैप 4 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गया। यह भारत की जीडीपी के बराबर है, जो इसे दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनियों में से एक बनाता है।
एनवीडिया और माइक्रोसॉफ्ट: एनवीडिया और माइक्रोसॉफ्ट दोनों ने 3-3 ट्रिलियन डॉलर के मार्केट कैप को पार किया। एनवीडिया के शेयरों ने पिछले 5 सालों में 2000% से अधिक का उछाल दर्ज किया, जिससे यह चिपमेकर कंपनियों का बादशाह बन गया।
2024 में भारतीय और अंतरास्ट्रीय बाजारों (Year Ender 2024) में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन देखा गया है। सेंसेक्स और निफ्टी की नई ऊंचाइयों से लेकर बिटकॉइन और सोने के शानदार रिटर्न तक, निवेशकों के लिए यह साल काफी फायदेमंद साबित हुआ है। रिलायंस-डिज्नी मर्जर ने भारत में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को नया रूप दिया, जबकि एपल और एनवीडिया जैसे दिग्गजों ने टेक्नोलॉजी सेक्टर में दबदबा कायम रखा। इन घटनाओं ने न केवल बिजनेस जगत (Year Ender 2024) को प्रभावित किया, बल्कि निवेशकों के लिए नए अवसर भी खोले है। आने वाले साल में, इन ट्रेंड्स का असर और अधिक देखने को मिल सकता है, जिससे बाजार और मजबूत होगा।
Updated on:
31 Dec 2024 12:19 pm
Published on:
31 Dec 2024 12:18 pm
बड़ी खबरें
View Allकारोबार
ट्रेंडिंग
