बीकानेर, राजस्थान के नाम से मध्य प्रदेश के हर जिला मुख्यालय और उनके शहरों में मिष्ठान केंद्र मिल जाएंगे। संपूर्ण मध्यप्रदेश में ऐसा कोई जिला नहीं जहां राजस्थान या बीकानेर के नाम से राजस्थानी हलवाई की कोई मिठाई की दुकान न हो । नरसिंहपुर जिले के हर प्रमुख शहर में इनका एक मिष्ठान भंडार देखने को मिलता है केवल नरसिंहपुर मुख्यालय पर ही इनके दो मिष्ठान केंद्र हैं जबकि करेली, गाडरवारा, गोटेगांव, तेंदूखेड़ा जैसी जगहों पर भी इन्होंने अपना कारोबार जमा रखा है।