बस्तर को मिली सौगात
- 8 करोड़ 90 लाख रुपए की लागत से सुकमा व धुरागांव में खाद्य प्रसंस्करण इकाई का लोकार्पण
- टेकनार व लखनपुरी में 6 करोड़ 75 लाख रुपए की लागत से लघु उद्योग केन्द्र स्थापित
- 5 करोड़ 86 लाख रुपए की लागत से जगदलपुर में स्थापित प्लग टाईप वेजीटेबल सीडलिंग प्रोडक्शन इकाई का लोकार्पण
- 24 लाख रुपए की लागत से बस्तर और तोकापाल में काजू प्रसंस्करण केन्द्र का भी लोकार्पण
- कोण्डागांव में 105 करोड़ क्र की लागत से प्रस्तावित मक्का प्रसंस्करण केन्द्र का भी शिलान्यास
- 21 करोड़ 75 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण
- बस्तर संभाग के 1 लाख 17 हजार 218 किसानों से 2500 क्र प्रति क्विंटल की दर से खरीदे गए धान की राशि का किसानों को भुगतान
- संभाग के 1834 हितग्राहियों को व्यक्तिगत वनाधिकार पत्र तथा 261 सामुदायिक वनाधिकार पत्र भी प्रदान
- वेदमाता कृषक कल्याण समिति बारदा तथा जय बूड़ादेव कृषक कल्याण समिति उरन्दाबेड़ा के किसानों को ट्रेक्टर, कल्टीवेटर, सीड ड्रिल, थ्रेसर, रिपरए, स्प्रेयर प्रदान
- लोहण्डीगुड़ा में डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से स्थापित किए जाने वाले लघु वनोपज प्रसंस्करण केन्द्र तथा 2 करोड़ - 85 लाख रुपए की लागत से कांगेर नाला और उधीरनाला में बनाए जाने वाले 5 पुलों का भूमिपूजन