आज से देश के सबसे बड़े बैंक ने किया ये बदलाव
आज से देश का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक SBI (एसबीआई) 1 जुलाई यानि आज से अपने होम लोन की ब्याज दरों को रेपो रेट से जोड़ देगा। यानी, अब एसबीआई होम लोन (SBI HOME LOAN) की ब्याज दर पूरी तरह रेपो रेट पर आधारित हो जाएगी। बैंकों में बेसिक अकाउंट रखने वाले ग्राहकों को भी चेक बुक और अन्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकती हैं। बैंक इन सुविधाओं के लिए खाता धारकों को कोई न्यूनतम राशि रखने के लिए नहीं कह सकते। प्राथमिक बचत बैंक जमा खाता (बीएसबीडी) से आशय ऐसे खातों से है, जिसे शून्य राशि से खोला जा सकता है। इसमें कोई न्यूनतम राशि रखने की जरूरत नहीं है। वित्तीय समावेशी अभिभयान के तहत आरबीआई ने बैंकों से बचत खाते के रूप में बीएसबीडी खाते की सुविधा देने की अनुमति दी है। यह आदेश 1 जुलाई यानि आज से से लागू हो गया है। (Bhilai news)