2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maruti Baleno की तरह Toyota Glanza में भी मिलेंगे ये तीन फीचर, लॉन्च से पहले ही टीजर में सामनें आई जानकारी

बता दें, कि मारुति और टोयोटा की साझेदारी के चलते बलेनो पर बेस्ड ग्लैंजा को लॉन्च किया गया। वहीं अब खबर है, कि ग्लैंजा हैचबैक में बेलेनो के समान कई फीचर्स को शामिल किया जाएगा।

2 min read
Google source verification
toyota_glanza2-amp.jpg

Toyota Glanza

2022 Toyota Glanza Update: देश की सबसे बड़ी वाहन निमार्ता कंपनी मारुति सुजुकी ने हाल ही में फेसलिफ़्टेड बलेनो को लॉन्च कर मार्केट में खलबली मचा दी है। वहीं अब टोयोटा भी अपनी नई Glanza को लेकर तैयार है। जिसके फीचर्स को लेकर कई तरह की जानकारी सामनें आ रही है। Glanza को नए अवतार में 15 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। जिसका कंपनी ने अधिकारिक टीजर हाल ही में जारी किया है।

आपको बता दें, कि मारुति और टोयोटा की साझेदारी के चलते बलेनो पर बेस्ड ग्लैंजा को लॉन्च किया गया। वहीं अब खबर है, कि ग्लैंजा हैचबैक में बेलेनो के समान कई ऐसे फीचर्स को शामिल किया जाएगा। जो सेगमेंट में पहली बार शामिल होंगी। आइए आपको बताते हैं, उन तीन फीचर्स के बारे में जो बलेनो और ग्लैंजा में समान होंगे:

1.360-Degree Camera

टोयोटा की इस हैचबैक में 360-डिग्री कैमरा दिया जाएगा। जो सेगमेंट में पहली बार शामिल होगा। हालांकि इस फीचर को बलेनो के साथ लॉन्च कर दिया गया है। इस कैमरे की मदद से कार चालक वाहन को पार्क करते समय बेफ्रिक रहेंगे। यह कहना गलत नहीं होगा, कि 360-डिग्री कैमरा भारत की तंग सड़कों पर ड्राइवर के लिए पार्किेग को आसान बनाएगा।

ये भी पढ़ें : Bajaj लेकर आ रही है नई मोटरसाइकिल 'Twinner', पॉवरफुल इंजन के साथ मार्डन होंगे फीचर्स


2. Head-up-Display

नए टीज़र के अनुसार, ग्लैंजा को Head up Display के साथ लॉन्च किया जाएगा। जिसे बलेनो पर भी देखा गया है। सेगमेंट-फर्स्ट हेड-अप डिस्प्ले को स्टीयरिंग व्हील के पीछे स्लॉट किया जाएगा। जो कार के स्टार्ट होते ही डैश से निकलकर बाहर आएगी। इस डिस्प्ले को अगर इस्तेमाल नहीं करना है, तो चालक राइट साइड में मौजूद बटन से बंद भी कर सकते हैं।

3. "Hey Toyota" Voice Assistance


बलेनो की तरह ग्लैंजा को वॉसय असिस्टेंस का फीचर मिलेगा। यानी आप ग्लैंजा को अपने फोन से कनेक्ट कर एक्टिव कर सकते हैं, इतना ही नहीं इस फीचर की मदद से चालक कार के ओआरवीएम को बंद करना, स्टार्ट व स्टॉप आदि का प्रयोग कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें : नए अवतार में आपके होश उड़ाने आ रही है Renault Duster, हाइब्रिड अवतार के साथ लॉन्च होकर बढ़ा सकती है Creta की मुसीबत