
Akshay Kumar
गाड़ियों में सेफ्टी को लेकर सरकार की तरफ से काफी काम किया जा रहा है। पहले सीट बेल्ट और अब एयरबैग्स की तरफ ज्यादा फोकस किया किया जा रहा है। पिछले महीने केंद्र सरकार देश में वाहनों में यात्रियों की सेफ्टी के लिए नए नियम को जल्द ही लागू करने की योजना बना रही है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने लोकसभा में कहा कि केंद्र ने फैसला किया है कि, वाहन की सभी सीटों पर एयरबैग अनिवार्य करने वाला नियम जल्द ही पेश किया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक हर साल, सड़क दुर्घटनाओं में 1.50 लाख से अधिक लोग मारे जाते हैं। सरकार ने फैसला किया है कि अब कार में 6 एयरबैग होना अनिवार्य करने वाला नियम जल्द लाया जाएगा।
लेकिन मारुति सुजुकी ने किया है कि वो अपनी छोटी हैचबैक में 6 एयरबैग्स देती है उनकी कीमत बढ़ जायेगी और आम आदमी से दूर हो जायेंगी, ऐसे में वो अपनी गाड़ियों के बेस वैरिएंट को बंद करने में संकोच नहीं करेगी। इसी बीच कारों में 6 एयरबैग्स पर जोर देते हुए और लोगों में इसकी जागरूकता लाने के लिए बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay kumar) के साथ एक TVC एड जारी कर दिया है। मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवे ऑफ इंडिया (MORTH) ने इस एड को जारी किया है। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने अपने ट्वविटर हैंडल से इस एड को शेयर करते हुए लिखा- '6 एयरबैग वाले गाड़ी से सफर कर जिंदगी को सुरक्षित बनाएं।'
1.30 मिनट के एड में 6 एयरबैग की अहमियत देखने को मिलती है
करीब 1.30 मिनट के इस इस TVC में अक्षय कुमार ट्रैफिक पुलिस वाले की भूमिका में है, इस एड में एक लड़की की शादी की विदाई को दिखा रहा है। जिसमें लड़की पिता द्वारा गिफ्ट में दी गई कार के अंदर बैठकर रो रही है और ऐसे में अक्षय कुमार वहां आते हैं और वो पिता को समझा रहे हैं कि इस गाड़ी में 6 एयरबैग नहीं है, ऐसे में बेटी रोएगी नहीं तो क्या हंसेगी। इसके बाद पिता उसे 6 एयरबैग वाली गाड़ी गिफ्ट करता है और बेटी हंसने लगती है। यह छोटा सा विज्ञापन वाकई दिल को छूने का काम करता है, साथ ही इनमें ग्राफिक्स की मदद से भी 6 एयरबैग्स की अहमियत को समझाया गया है कि कैसे एक्सीडेंट के वक्त आपको सुरक्षित रखते हैं।
Updated on:
11 Sept 2022 09:15 am
Published on:
10 Sept 2022 05:43 pm
