
भारी छूट देखकर ना खरीदें कर नहीं तो पड़ जाएंगे लेने के देने
नई दिल्ली: जैसा कि आप सभी जानते हैं कि फेस्टिव सीजन चल रहा है ऐसे में ज्यादातर लोग कार खरीदने की प्लानिंग कर लेते हैं क्योंकि फेस्टिव सीजन में आपको कार पर बंपर डिस्काउंट मिलता है लेकिन इस चक्कर में लोग कई बार कार की कुछ अहम चीज़ों पर गौर नहीं करते है जिसकी वजह से उन्हें बाद में पछताना पड़ता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनपर आपको कार खरीदते वक्त गौर करना चाहिए नहीं तो आपको दिक्कत हो सकती है।
कार का माइलेज: कई बार आपको किसी कार पर भारी छूट मिल जाती है जिसकी वजह से आप कार के अन्य फीचर्स पर गौर नहीं करते हैं, नतीजतन अगर आपकी कार का माइलेज कम होता है तो आप उस कार को बदल नहीं सकते हैं। इसलिए आपको हमेशा कार खरीदने से पहले उसका माइलेज चेक कर लेना चाहिए।
इंश्योरेंस और पॉलिसी का रखें ध्यान: अगर आप कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपको बता दें कि आपको कार खरीदते समय उसकी इंश्योरेंस पॉलिसी चेक कर लेनी चाहिए क्योंकि कई बार ऐसा होता है कि आप इंश्योरेंस पॉलिसी चल किए बगैर कार में कई सारे बदलाव करवा लेते हैं इसके बाद आपको इंश्योरेंस क्लेम करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है ऐसे में आपको बहुत ध्यान रखना चाहिए।
Published on:
01 Nov 2018 03:52 pm
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
