6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये ऑटोमैटिक कारें देती हैं 23 किमी का माइलेज, कीमत मात्र 5 लाख रुपए

माइलेज होता है लोगों की सबसे बड़ी फिक्र 5 लाख की कीमत में मिलती हैं ये कारें 1 लीटर में चलती है 23 किलोमीटर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 19 Mar 2019, 10:13 AM IST

mileage cars

ये ऑटोमैटिक कारें देती हैं 23 किमी का माइलेज, कीमत मात्र 5 लाख रूपए

नई दिल्ली: हमारे देश में लोग कार फीचर्स से नहीं बल्कि माइलेज से डिसाइड करते हैं। यही वजह है कि आज हम आपको कुछ ऐसी ऑटोमैटिक कारों के बारे में बताएंगे जो अपने सेगमेंट में मैक्सिमम माइलेज के लिए जानी जाती है। तो कौन सी है कारें जो आपके बजट में शानदार माइलेज देती है।

Altroz के दीवाने हुए कारों के शौकीन, 300 किलोमीटर का देगी माइलेज

Tata Tiago- टाटा की इस एंट्री लेवल हैचबैक कार के पेट्रोल इंजन के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन उपलब्ध है। टियागो के पेट्रोल-एएमटी का माइलेज 23.84 किलोमीटर प्रति लीटर है।

Maruti Celerio- सिलेरियो के ऑटोमैटिक वेरियंट की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 5.12 लाख रुपये है।सेलेरियो के ऑटोमैटिक वेरिएंट का माइलेज 23.1 किलोमीटर प्रति लीटर है।

मुकेश अंबानी ने खरीदी अब तक की सबसे महंगी कार, बम धमाके में भी नहीं आएगी खरोंच

KWID- लुक की वजह से कार के शौकीनों में खास पहचान बनाने वाली ये कार काफी पसंद की जाती है। क्विड के 1.0-लीटर वाले इंजन के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलता है। ऑटोमैटिक क्विड का माइलेज 24.04 किलोमीटर प्रति लीटर है। AMT वाली क्विड की एक्स शोरूम कीमत 4.34 लाख रुपये है।

होली में इस तरह से रंगो से बचाएं अपनी कार, नहीं तो होगा नुकसान

होंडा अमेज- होंडा की इस कॉम्पैक्ट सेडान का डीजल-ऑटोमैटिक वेरियंट 23.8 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है। डीजल ऑटोमैटिक होंडा अमेज की एक्स शोरूम कीमत 8.55 लाख रुपये है।

Dzire- मारूति स्विफ्ट डिजायर का डीजल-ऑटोमैटिक वेरिएंट 28.4 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। डीजल इंजन वाली डिजायर की एक्स शोरूम कीमत 8.01 लाख रुपये है।

Innova की कीमत में Buggati ला रही है ये कार, चलाने वाले भी होंगे खास