गाड़ीवाड़ी डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक इस साल अप्रैल से लेकर जुलाई 2020 तक देश में 14 ऑटोमोबाइल कंपनियों ने कुल 2,89,954 पेट्रोल कारें बेचीं। जबकि इसी दौरान केवल 60,283 डीजल कारें बिकीं। इसमें भी पांच कंपनियों (मारुति सुजुकी, रेनॉ, फॉक्सवैगन, स्कोडा और निसान) की डीजल कारें एक भी नहीं थीं। आंकड़ें बताते हैं कि भारत में पेट्रोल कारों का ही वर्चस्व है और यह कुल कारों की बिक्री का 82 फीसदी हैं।