17 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BMW की कार बनी जानलेवा, कंपनी ने उठाया बड़ा कदम

दरअसल BMW की कारों में आग लगने का ख़तरा बताया जा रहा है जिसकी वजह से इन्हें वापस मंगवाने का फैसला लिया गया है।

2 min read
Google source verification

image

Vineet Singh

Oct 24, 2018

bmw car recall

BMW की कार बनी जानलेवा, कंपनी ने उठाया बड़ा कदम

नई दिल्ली: लग्जरी कार निर्माता कंपनी BMW ने अपनी कारों को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है जिसके बाद अब जल्द ही ग्राहकों के पास से इन कारों को वापस मंगवाया जाएगा और इसमें कुछ जरूरी बदलाव करने के बाद ही इन्हें वापस लौटाया जाएगा। दरअसल BMW की कारों में आग लगने का ख़तरा बताया जा रहा है जिसकी वजह से इन्हें वापस मंगवाने का फैसला लिया गया है।

नई गाड़ी खरीदने पर 1 लाख की छूट दे रही सरकार, आज ही करें अप्लाई

मात्र 12 दिनों में नई Santro की 23,500 यूनिट्स हुईं बुक, सिर्फ 3.89 लाख में हो जाएगी आपकी

आपको बता दें कि गाड़ियों में फ्लूड लीक के कारण आग लगने की आशंका है और इसी वजह से दुनियाभर में मौजूद BMW की 1.6 मिलियन यानी 16 लाख गाड़ियों को वापस बुलाने का निर्णय लिया गया है। BMW ने मंगलवार को कहा कि कुछ डीजल वाहनों का कूलैंट एग्जॉस्ट गैस रिसर्क्युलेशन मॉड्यूल से लीक हो सकता है, जो इमिशन रिडक्शन सिस्टम का हिस्सा है। तापमान ज्यादा बढ़ने की स्थिति में लीक और सूट (पेट्रोल जलने पर निकलने वाला काला धुआं) साथ में आग लगने का कारण बन सकते हैं।

फिल्मों से दूर रहने के बावजूद महंगी कारों में चलती हैं मल्लिका शेरावत, कलेक्शन देख उड़ जाएंगे होश

आपको बता दें कि साउथ कोरिया में इसी साल BMW की 30 गाड़ियों में आग लगने की घटना सामने आ चुकी है जिसके बाद इन कारों को वहां पर बैन किए जाने की भी बात चल रही है। कंपनी ने 16 लाख गाड़ियों को वापस बुलाने का निर्णय लिया है जिसके बाद शायद आग लगने की घटनाओं पर लगाम पाई जा सकेगी। जिन कारों को वापस मंगवाया जा रहा हैं उन्हें 2010 से 2017 के बीच बनाया गया था।

फीचर्स में कारों को भी मात दे रही है यामाहा की ये खास बाइक

इन कारणों से टूट जाती है कार की विंडशील्ड, जानें कैसे करे बचाव