बैटरी और रफ्तार
इस कार की बैटरी को चार्ज करने के लिए स्टैंडर्ड एसी चार्जर दिया गया है। बैटरी को फुल चार्ज करने के लिए कुल 11 घंटे का समय लगता है। वहीं इसके साथ एक बीएमडब्ल्यू आई वॉलबॉक्स चार्जर दिया जाएगा, जिसकी मदद से इसकी बैटरी को सिर्फ 2 घंटे 45 मिनट में 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। अगर अधिकतम रफ्तार की बात की जाए तो बीएमडब्ल्यू आई3 एस 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है। वहीं ये कार सिर्फ 6.7 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है।