18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़े काम का है 299 रूपए का ये लॉक, हमेशा सुरक्षित रहेगी कार

इसीलिए आज हम आपको एक ऐसा उपाय बताएंगे जिसे करने के बाद आप कार की सुरक्षा के प्रति आश्वस्त हो सकते हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
car gear

बड़े काम का है 299 रूपए का ये लॉक, हमेशा सुरक्षित रहेगी कार

नई दिल्ली: कार चाहे सस्ती हो या महंगी, लग्जरी हो या बजट लेकिन उसकी सेफ्टी की चिंता तो होती ही है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि सभी तरीके अपनाने के बावजूद चोर गाड़ी चुराने में कामयाब हो जाते हैं। एक आंकड़े के मुताबिक सिर्फ चंडीगढ़ में 2017 में 920 व्हीकल चोरी हुए थे। इसीलिए आज हम आपको एक ऐसा उपाय बताएंगे जिसे करने के बाद आप कार की सुरक्षा के प्रति आश्वस्त हो सकते हैं। हम बात कर रहे हैं गियरलॉक की दरअसल गियर के ऊपर इस लॉक के लगने से कार को एक इंच भी आगे नहीं बढ़ाया जा सकता।

इस फैमिली कार पर Maruti दे रही है सबसे धांसू ऑफर, खरीदने पर मिलेगा 1 लाख का डिस्काउंट

ऐसे काम करता है ये लॉक-

इस लॉक की पूरी किट होती है, जिसे गियर बॉक्स पर फिट किया जाता है। किट में एक हेंडल दिया होता है, जिसे गियर में फंसाकर किट के साथ लॉक कर दिया जाता है। यानी अगर कोई चोर आपकी कार का गेट लॉक तोड़कर अंदर आ जाता है और कार स्टार्ट भी कर लेता है तब वो गियर नहीं डाल पाएगा। यानी कार आगे नहीं बढ़ेगी।

ये है देश की सबसे किफायती कारें, 1 लीटर में चलती हैं 28 किलोमी

कीमत- गियर लॉक आप अपने बजट के हिसाब से लगवा सकते हैं। क्वालिटी के हिसाब से ये लॉक 299-3000 रूपए की रेंज में आता है। यानि आप अपनी जरूरत और बजट को ध्यान में रखते हुए इसे लगवा सकते हैं। ऑनलाइन ही नहीं ऑफलाइन मार्केट से भी इसे इतनी ही कीमत में खरीद सकते हैं।